एंड्रॉयड एन के नाम का जल्द होगा खुलासा

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 9 जून 2016 13:05 IST
पिछले महीने गूगल की डेवलेपर कॉन्फ्रेंस गूगल आईओ 2016 के दौरान कंपनी ने अपने एंड्रॉयड फैंस से नए एंड्रॉयड का नाम सुझाने को कहा था। नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड एन के नाम के लिए एंटरटेनमेंट के इरादे से गूगल ने यूजर से नाम पूछने की मुहिम चलाई थी।

इस कॉन्टेस्ट को 8 जून को खत्म होना था और अब यह तारीख आकर जा भी चुकी है। गूगल ने ट्विटर पर कहा है कि, ''जल्द ही एंड्रॉयड एन के नाम का खुलासा किया जाएगा। आपके सुझावों के लिए धन्यवाद''।  एंड्रॉयड एन का नाम किसी फैन का सुझाया नाम भी हो सकता है और नहीं भी। इसके अलावा गूगल ने 1 अप्रैल को एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें लोगों से एंड्रॉयड एन का पसंदीदा नाम सुझाने को कहा था।
सबसे पहले इस साल लॉन्च होने वाले नेक्सस डिवाइस में एंड्रॉयड एन रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अगले दो से छह सप्ताह में दूसरे डिवाइस भी एंड्रॉयड एन सपोर्ट के साथ आना शुरू हो जाएंगे।

फिलहाल, कुछ डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 'डेवलेपर प्रिव्यू' का नया वर्जन उपलब्ध है। एंड्रॉयड एन के बहुत सारे नए सुधार के साथ आने की उम्मीद है। एंड्रॉयड एन के साथ बेहतर मल्टी-टास्किंग, कई अपडेट और सभी इंस्टेंट ऐप के जबरदस्त फीचर के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

गूगल ने पिछले महीने गूगल आईओ में एंड्रॉयड एन डेवलेपमेंट के अलावा कई सारे दूसरे ऐलान भी किए थे। इनमें गूगल होम, एक नया वीआर फ्रेमवर्क डेड्रीम और दो नए मैसेजिंग ऐप एलो और डुओ शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android N, Android N Name, Android naming, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.