Android 9 Pie से उठा पर्दा, ऐसे करें डाउनलोड

एंड्रॉयड परिवार के अगले सदस्य को Android 9 Pie के नाम से जाना जाएगा और इसे आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 अगस्त 2018 14:00 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई में नया सिस्टम नेविगेशन बटन आएगा
  • यह अपडेट ओटीए सॉफ्टवेयर पैकेज के तौर पर उपलब्ध है
  • सबसे पहले Pixel, Pixel XL, Pixel 2 और Pixel 2 XL के लिए जारी होगा अपडेट
एंड्रॉयड परिवार के अगले सदस्य को Android 9 Pie के नाम से जाना जाएगा और इसे आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड पाई को एंड्रॉयड पी के पांच डेवलपर प्रिव्यू बिल्ड के बाद रिलीज किया गया है। दावा है कि अब तक बीटा बिल्ड को करीब 1,40,000 बीटा यूज़र द्वारा टेस्ट किया गया है। इससे पहले Google ने कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से उनके फ्लैगशिप डिवाइस पर Android Pie लाने के लिए साझेदारी की थी। हालांकि, नए सॉफ्टवेयर पैकेज को Nexus 5X, Nexus 6P और Pixel C जैसे नेक्सस मॉडल के लिए नहीं डिज़ाइन किया गया है। एंड्रॉयड पाई को सबसे पहले Pixel, Pixel XL, Pixel 2 और Pixel 2 XL मॉडल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एंड्रॉयड ओरियो की तुलना में एंड्रॉयड पी कई नए फीचर के साथ आता है। इनमें से सबसे अहम है गेसचर पर आधारित नेविगेशन सिस्टम। माना जा रहा है कि यह बीते साल के iPhone X के इंटरफेस से प्रेरित है, यानी अब तीन बटन वाले नेविगेशन की छुट्टी हो जाएगी।
 

Android 9 Pie को ऐसे करें डाउनलोड

हमने आपको पहले ही बताया कि Android 9 Pie को सबसे पहले पिक्सल डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा। इनमें Pixel, Pixel XL, Pixel 2, और Pixel 2 XL शामिल हैं। यह अपडेट ओटीए सॉफ्टवेयर पैकेज के तौर पर उपलब्ध है। आप चाहें तो पिक्सल डिवाइस में Settings > Software updates में जाकर एंड्रॉयड पाई की जांच कर सकते हैं।
Advertisement
 

Google ने यह भी जानकारी है कि बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली Essential, HMD Global, OnePlus, Oppo, Sony, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों के लिए अपडेट को जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Essential PH-1 के लिए अपडेट को पहले ही जारी कर दिया गया है। इसी तरह से एंड्रॉयड वन प्रोग्राम वाले डिवाइस के लिए इस अपडेट को भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ये फोन हैं Essential PH-1, Nokia 7 Plus, OnePlus 6, Oppo R15 Pro, Sony Xperia XZ2, Vivo X21, Vivo X21 UD और Xiaomi Mi Mix 2S।
 

एंड्रॉयड 9 पाई में क्या कुछ है खास

अहम फीचर की बात करें तो एंड्रॉयड 9 पाई में नया सिस्टम नेविगेशन बटन आ गया है जो एक मात्र होम बटन से काम कर सकता है। कुछ हद तक iPhone X जैसा। ओवरव्यू के लिए यूज़र को होम बटन पर ऊपर की तरफ स्वाइप करना होगा। यहीं पर हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप का फुल-स्क्रीन प्रिव्यू मिलेगा। एक इनहांस्ड स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन फीचर आएगा जो यूज़र द्वारा सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट से संबंधित जरूरी एक्शन करेगा। जैसे कि गूगल मैप्स को खोलना। अब यूज़र ऐप्स के बीच स्वाइप करके ही स्विच कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त आप होम बटन को प्रेस और होल्ड करके गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। नया नेविगेशन सिस्टम पुराने तीन बटन वाली व्यवस्था की जगह लेगा।
Advertisement
 

नए नेविगेशन सिस्टम के अलावा एंड्रॉयड पाई में एडेपटिव बैटरी और एडेपटिव ब्राइटनेस जैसे फीचर को एक्टिव करने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल हो रहा है। दोनों ही फीचर बेहद ही पर्सनलाइज़्ड अनुभव देते हैं। इसके अलावा ऐप एक्शन्स फीचर है जो अनुमान लगाता है कि आपका अगला एक्शन क्या होगा। इस एक्शन को डिवाइस में दायीं तरफ दिखाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप काम पर जाने के लिए गूगल मैप्स को इस्तेमाल में लाते हैं तो एंड्रॉयड फोन हर दिन काम पर जाने से पहले अपने आप गूगल मैप्स नेविगेशन विकल्प को दिखाने लगेगा। नए एंड्रॉयड वर्ज़न में डू नॉट डिस्टर्ब मोड अपग्रेड हो गया है। एंड्रॉयड ओरियो की तुलना में एंड्रॉयड पाई में सिक्योरिटी बेहतर किए जाने का दावा है।

गूगल ने मई में आयोजित आईओए कॉन्फ्रेंस में डिजिटल वेलबिइंग के बारे में बताया था। यह यूज़र को डिवाइस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगा। अब डिवाइस में नया डैशबोर्ड आ जाएगा जो दिखाएगा को आपने डिवाइस पर कितना वक्त बिताया है। ऐप टाइमर की मदद से आप किसी खास ऐप बिताए जाने वाला वक्त निर्धारित कर पाएंगे। समय सीमा पूरी हो जाने के बाद होमस्क्रीन ग्रे रंग में दिखने लगेगा। बता दें कि यह फीचर अभी पिक्सल डिवाइस के लिए नहीं उपलब्ध है।
Advertisement
 

Android Pie इनहांस्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लेकर आएगा। इसमें कनवर्सेशन, फोटोज़, स्टिकर्स और स्मार्ट रिप्लाई विकल्प हैं। नॉच को सपोर्ट देने के लिए एंड्रॉयड पाई में डिस्प्ले कटआउट भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 9 Pie, Android Pie, Android, Google, Android P
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.