Pixel and Nexus डिवाइस को Android 8.1 Oreo अपडेट मिलना शुरू

दो डेवलेपर प्रिव्यू वर्ज़न के साथ सार्वजनिक तौर पर टेस्ट किए जाने के बाद, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो को अब रिलीज़ कर दिया गया है। अभी अपडेट, पिक्सल और नेक्सस डिवाइस के लिए उपलब्ध है और इन्हें ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 14:11 IST
दो डेवलेपर प्रिव्यू वर्ज़न के साथ सार्वजनिक तौर पर टेस्ट किए जाने के बाद, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो को अब रिलीज़ कर दिया गया है। अभी अपडेट, पिक्सल और नेक्सस डिवाइस के लिए उपलब्ध है और इन्हें ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। फैक्टरी इमेज और ओटीए फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि एंड्रॉयड 8.1 ओरियो को, गूगल द्वारा सॉफ्टवेयर वर्ज़न के फाइनल डेवलेपर प्रिव्यू रिलीज़ करने के एक हफ्ते बाद ही जारी किया गया है। इन अपडेट में दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं। जिसमें एंड्रॉयड और गूगल डिवाइस के लिए 50 से ज़्यादा बग फिक्स हैं।

एंड्रॉयड 8.1 के यूज़र इंटरफेस के लुक में बदवाव हुआ है जो पिक्सल 2 से प्रेरित है। और अब यह गूगल के दूसरे डिवाइस में भी मिलेगा। इनमें पिक्सल लॉन्चर जैसे फ़ीचर शामिल है जिनमें अब एक नया बॉटम सर्च बार है। इन अपडेट के साथ ही, दूसरे पिक्सल और नेक्सस डिवाइस के आधार पर नया अडेप्टिव लाइट/डार्क थीम भी मिलेंगी। हालांकि, अडेप्टिव फ़ीचर में लॉक्सक्रीन और होम स्क्रीन पर वॉलपेपर पर आधारित एक टिंट भी है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर अपडेट में एक नया ट्रांसपेरेंट क्विक सेटिंग मेन्यू आया है जो पहले पिक्सल 2 डिवाइस में दिया गया था। पिक्सल 2 के स्क्रीन पर ब्लू टिंट की समस्या को भी नए तरीके से हल किया गया है और अब नेविगेशन बार को हल्का किया गया है जिससे सेटिंग समेत दूसररे ऐप इस्तेमाल ना होने के दौरान हल्के दिखते हैं।

इसके अलावा डेवलेपर को एंड्रॉयड 8.1 के साथ पिक्सल 2 में बहु-प्रतीक्षित पिक्सल विज़ुअल कोर के लिए थर्ड-पार्टी एक्सेस भी मिलता है। इसके साथ ही एक नया न्यूरल नेटवर्क एपीआई भी है जिससे डिवाइस के मशीन लर्निंग में सुधार हुआ है। और इससे गूगल के हार्डवेयर में स्पष्ट तौर पर बेहतर एआई इंटीग्रेशन होगा। ऑटोफिल एनहेंसमेंट और एक शेयर्डमेमोरी एपीआई भी नए हैं। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के लिए सपोर्ट भी आ गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए Google for India इवेंट में Android Oreo लॉन्च किया।
Advertisement

सभी फैक्टरी इमेज और फुल ओटीए लिंक, गूगल के डेवलेपर पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। ओटीए अपडेट धीरे-धीरे पिक्सल और नेक्सस डिवाइस पर जारी किए जाएंगे लेकिन अगर आप इन्हें अभी डाउनलोड करना चाहते हैं तो फैक्टरी इमेज या फिर ओटीएस अपडेट साइडलोड कर सकते हैं। इन अपडेट को अभी पिक्सल 2 एक्सएल, पिक्सल 2, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स के लिए जारी किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.