Nokia 5 के लिए आया एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड

एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का फाइनल बिल्ड रिलीज किया था। अब कंपनी ने नोकिया 5 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड जारी करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2017 18:49 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने ट्वीट करके दी जानकारी
  • अभी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का बीटा बिल्ड जारी हुआ है
  • नोकिया 6 के लिए भी जल्द ही जारी हो सकता है यह अपडेट
एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का फाइनल बिल्ड रिलीज किया था। अब कंपनी ने नोकिया 5 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड जारी करने की जानकारी दी है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी। पिछले महीने ही सरविकास ने ट्विटर पर एक शख्स के ट्वीट पर जवाब दिया था कि Nokia 5 और Nokia 6 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

लेटेस्ट ट्वीट में लिखा गया है, "नोकिया 5 के लिए एंड्रॉयड ओरियो नोकिया फोन के बीटा लैब पहुंच चुका है। एंड्रॉयड का वर्ज़न पहले की तुलना में और मीठा हो गया है। जल्द ही नोकिया 6 के लिए भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आ जाएगा।" ट्वीट के आधार पर हम आने वाले दिनों में नोकिया 6 के लिए अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अक्टूबर महीने में नोकिया 8 के लिए बीटा बिल्ड रिलीज किया था। पिछले महीने ही इसे आधिकारिक तौर पर रोल आउट कर दिया गया। फिनलैंड की यह कंपनी नोकिया 5 के साथ भी कुछ ऐसी ही रणनीति को अपना सकती है। हम आने वाले महीने में फाइनल बिल्ड पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर बीटा पोग्राम के लिए इनरोल कर सकते हैं।

याद रहे कि नोकिया 5 मिड रेंज स्मार्टफोन को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

अभी हाल ही में नोकिया 3 को मासिक अपडेट मिला था। इस अपडेट में दिसंबर का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मौजूद है। हम नोकिया के अन्य फोन को जल्द ही इस सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.