एंड्रॉयड 7.1 अपडेट की रिलीज़ होने की तारीख का हुआ खुलासा!

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 12:04 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा रोलआउट के बारे में दी है जानकारी
  • नेक्सस 6पी के लिए अपडेट को 6 दिसंबर से रोल आउट किया जाएगा
  • अपडेट के बारे में गूगल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है
अक्टूबर महीने में गूगल ने जानकारी दी थी कि एंड्रॉयड 7.1 नूगा बिल्ड को पिक्सल, नेक्सस और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए दिसंबर महीने की शुरुआत में रोल आउट किया जाएगा। इस दौरान तारीख का खुलासा नहीं हुआ था और कंपनी की ओर से यथास्थिति बरकरार है। हालांकि, एक टेलीकॉम कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फर्मवेयर रोल आउट की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

वोडाफोन ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा रोलआउट के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है। जानकारी दी गई है कि नेक्सस 6पी के लिए अपडेट को 6 दिसंबर से रोल आउट किया जाएगा। ओटीए अपडेट 650 एमबी साइज़ का होगा। इसे धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया के मोबाइल यूज़र तक पहुंचाया जाएगा। पहले तीन दिन में चुनिंदा 10 हज़ार नेक्सस 6पी यूज़र के लिए अपडेट उपलब्ध होगा। इसके बाद अगले 10 दिन में बाकी बचे नेक्सस 6पी के 10 फीसदी हैंडसेट के लिए अपडेट रोल आउट होगा। कंपनी 19 दिसंबर तक सभी हैंडसेट को अपडेट कर देगी।

गौर करने वाली बात है कि गूगल ने हाल ही में नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1 नूगा डेवलपर प्रिव्यू 2 रिलीज़ किया था। कंपनी ने डेवलपर्स को भेजे नोट में लिखा, "डेवलपर प्रिव्यू 2 के जरिए आप यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि ऐप एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के लिए तैयार हैं।" गूगल एंड्रॉयड 7.1.1 को नेक्सस डिवाइस के साथ पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के लिए रिलीज़ किया जाएगा।

जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि अपडेट के बारे में गूगल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  4. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  5. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  6. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  7. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  8. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  9. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  10. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.