एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के रिलीज की तारीख लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 19 अगस्त 2016 11:38 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.0 नॉगट को नेक्सस डिवाइस के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है
  • नए नेक्सस डिवाइस भी सोमवार को हो सकते हैं लॉन्च
  • एंड्रॉयड एन की उपलब्धता के बारे में गूगल का आधिकारिक बयान नहीं आया है
ऐसा लगता है कि गूगल इस साल अगले एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े सारे काम निर्धारित समय से पहले पूरा करना चाहती है। हम बात कर रहे हैं एंड्रॉयड 7.0 नॉगट की। कंपनी ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम के डेवलपर प्रिव्यू को आई/ओ कॉन्फ्रेंस के दो महीने पहले ही रिलीज कर दिया था। गूगल ने इस एंड्रॉयड वर्ज़न के आधिकारिक नाम नॉगट की भी घोषणा जून में ही कर दी थी।

अब जानकारी मिली है कि एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के फाइनल बिल्ड को नेक्सस यूज़र के लिए सोमवार से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसका खुलासा एक टेलीकॉम कंपनी ने किया है। कनाडा के टेलीकॉम ऑपरेटर टेलस के मुताबिक, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट का फाइनल बिल्ड सोमवार से हुवावे नेक्सस 6पी और एलजी नेक्सस 5एक्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ, एलजी के आधिकारिक कागजात में एंड्रॉयड 7.0 नॉगट को सोमवार से कोरिया में बेचे गए जी5 यूनिट के लिए उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि की गई है। अब जब दोनों कंपनियों ने एंड्रॉयड एन के फाइनल बिल्ड की रिलीज तारीख एक ही बताई है। ऐसे में कह सकते हैं कि गूगल इसी टाइम-फ्रेम में फाइनल बिल्ड को उपलब्ध करा देगी।
Advertisement

अगर यह साबित होता है कि एंड्रॉयड नॉगट पर चलने वाले हैंडसेट को भी सोमवार से ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक गूगल ने रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

हम एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के फाइनल बिल्ड को नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9 और पिक्सल सी डिवाइस के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। एंड्रॉयड 7.0 नॉगट का फाइनल बिल्ड मल्टी-विंडो सपोर्ट, इनहांस्ड नोटिफिकेशन, नंबर ब्लॉकिंग और अन्य फ़ीचर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Nougat, Google
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.