क्या आपके मोटोरोला स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट? जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 11:07 IST
मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर उन स्मार्टफोन की सूची जारी कर दी है जिन्हें लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। आधिकारिक वेबपेज पर कंपनी ने कहा है कि मोटोरोला परिवार के यूज़र एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के लिए तैयार हो जाइए।

मोटोरोला ने कहा कि कई स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। अपडेट जारी करने की शुरुआत इस साल की चौथी तिमाही से होगी। सबसे पहले मोटो जी के फोर्थ जेनरेशन और मोटो ज़ेड सीरीज के हैंडसेट को अपडेट मिलेंगे।

इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट

मोटोरोला मोटो जी4
मोटो जी4 प्लस
मोटो एक्स प्योर एडिशन (थर्ड जेन)
Advertisement
मोटो एक्स स्टाइल
मोटो एक्स प्ले
मोटो एक्स फोर्स
ड्रॉयड टर्बो 2
Advertisement
ड्रॉयड मैक्स 2
मोटो ज़ेड
मोटो ज़ेड ड्रॉयड
Advertisement
मोटो ज़ेड फोर्स ड्रॉयड
मोटो ज़ेड प्ले
मोटो ज़ेड प्ले ड्रॉयड
नेक्सस 6

गौरतलब है कि सोनी ने भी अपने हैंडसेट को मिलने वाले अपडेट के रोलआउट के वक्त का भी खुलासा किया था। सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे पहले कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस के लिए अक्टूबर के आसपास जारी किया जाएगा। एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के लिए अपडेट नवंबर महीने में जारी किए जाएंगे। वहीं, एक्सपीरिया ज़ेड5 सीरीज, एक्सपीरिया ज़ेड3+ और एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट को अपडेट दिसंबर के आसपास मिलेंगे।  

दूसरी तरफ,  एचटीसी ने भी अपने एचटीसी 10, एचटीसी वन एम9 और एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन में अपडेट की घोषणा की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.