Android 12 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, नए UI के साथ मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी

OS के बीटा रिलीज़ से पहले Google ने डॉक्यूमेंटेशन और सोर्स कोड को अपने पार्टनर्स के साथ साझा किया है, ताकि वह उसके अनुसार अपने डिवाइसेस को तैयार कर सकें।

Android 12 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, नए UI के साथ मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी
ख़ास बातें
  • Android 12 में मिल सकता है नया नोटिफिकेशन पैनल यूआई
  • widgets में भी दिए जा सकते हैं कुछ बदलाव
  • Google ने एंड्रॉयड 12 की रिलीज़ तारीख का खुलासा नहीं किया है
विज्ञापन
Android 12 एंड्रॉयड डिवाइस के लिए गूगल का अगला ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और माना जा रहा है कि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले प्रतीत होता है कि एंड्रॉयड 12 के फीचर्स का अर्ली डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट लीक हो गया है। यह स्क्रीनशॉट के साथ आया है, जिसमें नए यूआई बदलाव देखे जा सकते हैं... इसमें नए नोटिफिकेशन पैनल, नए राउंटेड कॉर्नर, नए प्राइवेसी फीचर्स और नए विजिट सिलेक्शन शामिल हैं। फिलहाल, Google ने आधिकारिक रूप से एंड्रॉयड 12 की जानकरी सार्वजनिक नहीं की है, तो ऐसे में इन फीचर्स की जानकारी को अफवाह मात्र भी समझा जा सकता है।

OS के बीटा रिलीज़ से पहले Google ने डॉक्यूमेंटेशन और सोर्स कोड को अपने पार्टनर्स के साथ साझा किया है, ताकि वह उसके अनुसार अपने डिवाइसेस को तैयार कर सकें। XDA Developers की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्यूमेंटेशन का अर्ली ड्राफ्ट लीक हो गया है जिसमें स्क्रीनशॉट्स के साथ कुछ बदलावों को देखा जा सकता है, जिसकी उम्मीद एंड्रॉयड 12 के की जा सकती है।

इनमें से एक स्क्रीनशॉट्स में नए नोटिफिकेशन पैनल यूआई को देखा जा सकता है। इसमें अब प्रत्येक नोटिफिकेशन के लिए एक धुंधला बैकग्राउंड दिया जाएगा और इसके किनारे घुमावदार होंगे। इसमें चार क्विक सेटिंग्स टाइल्स दी जाएंगी, जो कि मौजूदा छह के मुकाबले साइज़ में बड़ी होंगी। नोटिफिकेशन पैनल के ऊपरी बायीं हिस्से पर स्थित समय और तारीख को इंटरचेंज कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन पैनल के ऊपरी दायीं किनारे पर नए आइकन्स को देखा गया है, जिसको लेकर माना जा सकता है कि यह एंड्रॉयड 12 में नए प्राइवेसी फीचर्स होंगे।
 
Android
नए आइकन्स दिखाते हैं कि कैमरा व माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है या नहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन आइकन पर टैप करने से पता चलता है कि कौन-सा ऐप माइक्रोफोन व कैमरा इस्तेमाल कर रहा है। एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी सेटिंग्स को भी रीवैम्प किया जाएगा। यह यूज़र्स को कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन एक्सेस पूरी तरह से डिसेबल करने की इज़ाजत दे सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, widgets में हुए बदलावों की बात करें, तो ‘Conversations' widget में रीसेंट मैसेज, मिस्ड कॉल्स और एक्टिविटी स्टेटस दिखता है। इसमें यह भी बताया गया है कि गूगल एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले सभी डिवाइस के लिए Conversation widget को अनिवार्य बनाने की योजना बना रहा है। इसमें ‘People Shortcuts' भी दिया गया है, जो कि कॉन्टेक्ट की क्विक जानकारी प्रदान करता है।

जैसे कि हमने बताया Google ने एंड्रॉयडी 12 के बारे में अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, तो ऐसे में हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि यह सभी फीचर्स ऑपरेटिंग सिस्टम के फाइनल वर्ज़न में दस्तक देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 12, Google, Android 12 features, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  3. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  7. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  8. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  9. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  10. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »