Android 12 का इस्तेमाल कर पाएंगे ये मोबाइल यूजर्स, ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन

बीटा वर्जन में सिर्फ 5000 डिवाइसेज को शामिल किया जाएगा। रजिस्‍ट्रेशन विंडो 23 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 5G के लिए एंड्रॉयड 12 बीटा टेस्टिंग शुरू होने जा रही है
  • Oppo Reno 7 5G को इस साल फरवरी में पेश किया गया था
  • इसे एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ColorOS 12 के साथ लाया गया था

बीटा वर्जन इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर्स को रजिस्‍ट्रेशन करना होगा।

Oppo Reno 7 5G (ओपो रेनो 7 5जी) स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए Android 12 के बीटा वर्जन की शुरुआत की है। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि वह 18 मई से इंडिया में Oppo Reno 7 5G के लिए एंड्रॉयड 12 बीटा टेस्टिंग को शुरू करेगी। आज से इसके रजिस्‍ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। Oppo Reno 7 5G को इस साल फरवरी में पेश किया गया था। इसे एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ColorOS 12 के साथ लाया गया था। 

गौरतलब है कि नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम को डिवाइसेज के लिए पेश करने से पहले उसकी बीटा टेस्टिंग की जाती है। जो यूजर अपने Oppo Reno 7 5G को बीटा टेस्‍ट में शामिल करना चाहते हैं, उनकी डिवाइस पर फर्मवेयर वर्जन A.14 होना चाहिए। बीटा वर्जन में सिर्फ 5000 डिवाइसेज को शामिल किया जाएगा। रजिस्‍ट्रेशन विंडो 23 तक खुली रहेगी। 
 

ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन 

बीटा वर्जन इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर्स को रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इसके लिए फोन की सेटिंग्‍स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं। गियर आइकन पर टैप करके अप्‍लाई फॉर बीटा वर्जन पर टैप करें। अपडेट बीटा वर्जन को चुनें और स्‍क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें। सिलेक्‍ट होने पर तीन वर्किंग डेज में आपको OTA अपडेट हासिल होगा। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 12 की स्‍टेबल रिलीज का ऐलान अभी नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसमें करीब दो महीने लग सकते हैं।  

डुअल सिम (नैनो) वाला ओपो रेनो 7 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन के डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 7 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,500 एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.6x73.2x7.8mm और भार 173 ग्राम है। Oppo Reno 7 5G की कीमत भारत में 28,999 रुपये है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dedicated microSD card slot
  • Slim and light
  • Vibrant display
  • Very good battery life, fast charging
  • Cameras are decent for stills
  • Fuss-free performance
  • Bad
  • Plastic body is a downgrade
  • Recorded video could be better
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.