• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाले Oppo Reno 7 5G फोन की प्री बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहे हैं ये सब ऑफर्स...

64MP कैमरा वाले Oppo Reno 7 5G फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहे हैं ये सब ऑफर्स...

Oppo Reno 7 5G की कीमत भारत में 28,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। इस फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।

64MP कैमरा वाले Oppo Reno 7 5G फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहे हैं ये सब ऑफर्स...
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 5G की सेल 17 फरवरी से शुरू होगी
  • ओपो रेनो 7 5जी में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo Reno 7 5G स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भारत में आज 11 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन खरीद के लिए Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा। ओप्पो रेनो 7 5जी को Oppo Reno 7 Pro 5G स्मार्टफोन के साथ इस महीने लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर मौजूद है। ओप्पो रेनो 7 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है।
 

Oppo Reno 7 5G price in India, pre-order details

Oppo Reno 7 5G की कीमत भारत में 28,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। इस फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। यह फोन खरीद के लिए 17 फरवरी से उपलब्ध होगा। फोन में स्टारलाइट ब्लैक और स्टारलाइट ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Oppo और Flipkart वेबसाइट स्मार्टफोन के साथ Oppo Enco M32 ईयरफोन 1,399 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं, जिसकी असल कीमत 1,799 रुपये है। इसके अलावा, इस पर 4,834 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। इसके अलावा, फोन को Standard Chartered व Bank of Baroda के कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है।
 

Oppo Reno 7 5G specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला ओपो रेनो 7 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन के डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 7 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 7 5जी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, GPS/ A-GPS, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, पेडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

फोन में 4,500 एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.6x73.2x7.8mm और भार 173 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dedicated microSD card slot
  • Slim and light
  • Vibrant display
  • Very good battery life, fast charging
  • Cameras are decent for stills
  • Fuss-free performance
  • कमियां
  • Plastic body is a downgrade
  • Recorded video could be better
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »