Nokia 6.2 होगा 11 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Nokia 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2019 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं नोकिया 6.2 में
  • डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
Nokia 6.2 और Nokia 7.2  को बीते महीने आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। इसके बाद नोकिया 7.2 को भारत लाया गया। अब नोकिया 6.2 को लाने की बारी है। नोकिया ब्रांड के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन से 11 अक्टूबर को पर्दा उठाया जाएगा, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेलिब्रेशन सेल के ठीक पहले। याद रहे कि नोकिया 6.2 को मार्केट में तीन रियर कैमरे, 3,500 एमएएच बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एचडीआर 10 डिस्प्ले और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया था।
 

Nokia 6.2 price in India (expected)

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर सेल के टीज़र पेज पर फोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है। एक रजिस्ट्रेशन पेज भी है। यहां पर रिजस्टर करने पर यूज़र्स को स्मार्टफोन के लॉन्च का लेटेस्ट अपडेट मिलता रहेगा। नोकिया 6.2 की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

नोकिया 6.2 की कीमत यूरोपीय मार्केट में 199 यूरो (करीब 15,800 रुपये) से शुरू होती है। यह सेरामिक ब्लैक और आइस कलर में उपलब्ध है। भारत में इस फोन की कीमत 12,000-13,000 रुपये के आसपास होगी।
 

Nokia 6.2 specifications

डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है।
Advertisement

नोकिया 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.