• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Day Sale 2024: इस दिन शुरू हो रही है अमेजन की धमाकेदार सेल, जानें डील्स और ऑफर्स

Amazon Prime Day Sale 2024: इस दिन शुरू हो रही है अमेजन की धमाकेदार सेल, जानें डील्स और ऑफर्स

Amazon की अपकमिंग Prime Day Sale प्रमुख अमेजन प्रोडक्ट्स पर भी डील्स लाएगी। Echo स्मार्ट स्पीकर और Fire TV Stick पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलने की पुष्टि की गई है।

Amazon Prime Day Sale 2024: इस दिन शुरू हो रही है अमेजन की धमाकेदार सेल, जानें डील्स और ऑफर्स
ख़ास बातें
  • Amazon Price Day Sale 2024 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी
  • 21 जुलाई रविवार को रात 11:59 बजे तक चलेगी सेल
  • 450 से अधिक भारतीय और ग्लोबल ब्रांड के नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे
विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale 2024 की डेट अनाउंस कर दी गई है। अमेजन की तरफ से साल की सबसे बड़ी सेल में से एक, प्राइम डे खास Prime मेंबर्स के लिए होती है। इस दौरान प्राइम मेंबर्स को प्रोडक्ट्स की लंबी रेज पर बड़े डिस्काउंट्स और लुभावने डील्स दिए जाते हैं। Amazon Prime Day Sale 2024 जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी। दो दिन चलने वाली ऑनलाइन सेल में ग्राहक गैजेट्स और घरेलू सामान से लेकर फैशन सहित कई अन्य टॉप कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स हासिल कर सकते हैं। पिछले वर्षों की तरह, अमेजन अपने कार्ड और EMI लेनदेन के जरिए किए गए पेमेंट पर पक्की बचत का वादा भी कर रहा है। सेल के दौरान Amazon Echo डिवाइस जैसे Amazon प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी कटौती होने की उम्मीद है।
 

Amazon Prime Day Sale 2024 dates are live

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसकी लोकप्रिय Amazon Prime Day Sale शनिवार, 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी और 21 जुलाई रविवार को रात 11:59 बजे तक चलेगी। 48 घंटे के सेल इवेंट में Intel, Samsung, OnePlus, iQoo, Honor, Sony, Asus और इस तरह के अन्य 450 से अधिक भारतीय और ग्लोबल ब्रांड के नए प्रोडक्ट लॉन्च होने की पुष्टि की गई है।

Amazon Prime Day 2024 में होम एंड किचन, फैशन और ब्यूटी, ज्वेलरी, हैंडक्राफ्ट प्रोडक्ट्स सहित कई अन्य कैटेगरी रखने वाले छोटे और बड़े बिजनेस के हजारों नए लॉन्च लाने की भी पुष्टि की गई है।
 

Amazon Prime Day Sale 2024 bank offers

Amazon Prime Day Sale 2024 के दौरान, खरीदार ICICI बैंक कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन, SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन का यूज करके पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत की बचत का लाभ उठा सकते हैं। यह बेनिफिट डील्स को और भी आकर्षक बनाएंगे। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड, 300 रुपये (केवल प्राइम सदस्यों के लिए) का कैशबैक और 2,200 रुपये तक के रिवॉर्ड का लाभ उठा सकते हैं।

Amazon की अपकमिंग Prime Day Sale प्रमुख अमेजन प्रोडक्ट्स पर भी डील्स लाएगी। Echo स्मार्ट स्पीकर और Fire TV Stick पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलने की पुष्टि की गई है। सेल ऑफर के अलावा, अमेजन लाखों प्रोडक्ट की उसी दिन और अगले दिन डिलीवरी का आश्वासन दे रहा है।

Amazon Prime Day Sale 2024 केवल प्राइम सदस्यों के लिए लगाई जाती है। डिस्काउंट सेल में भाग लेने के लिए ग्राहक प्राइम मेंबरशिप खरीद सकते हैं। यदि आप पहले से ही प्राइम सदस्य नहीं हैं, तो आप सेल के दौरान खरीदारी करने के लिए 30-दिनों का फ्री ट्रायल शुरू कर सकते हैं।

भारत में प्राइम मेंबरशिप की कीमत एक महीने के लिए 299 रुपये, तीन महीने के लिए 599 रुपये, एक साल के लिए 1,499 रुपये और 12 महीने के लिए अमेजन प्राइम शॉपिंग एडिशन प्लान की कीमत 399 रुपये है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »