Amazon Great Republic Day Sale 2026: ये 5 बेस्ट 10,000mAh पावरबैंक डील करें चेक, एक में है वायरलेस चार्जिंग

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 10,000mAh पावरबैंक्स पर फास्ट चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ शानदार डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल में 10,000mAh पावरबैंक पर बड़ी छूट
  • Spigen, Xiaomi और Portronics जैसे ब्रांड्स शामिल
  • फास्ट चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन पर फोकस

Amazon Republic Day Sale 2026 में 10,000mAh पावरबैंक पर बेस्ट डील्स

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में पावरबैंक कैटेगरी भी इस बार काफी एक्टिव नजर आ रही है। खास तौर पर 10,000mAh कैपेसिटी वाले पावरबैंक्स पर अच्छी डील्स देखने को मिल रही हैं, जो रोजमर्रा के यूज, ट्रैवल और इमरजेंसी बैकअप के लिहाज से सबसे ज्यादा पॉपुलर माने जाते हैं। फास्ट चार्जिंग, इन-बिल्ट केबल, वायरलेस चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स अब इस सेगमेंट में आम हो चुके हैं। अगर आप इस सेल में एक भरोसेमंद 10,000mAh पावरबैंक लेने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर मिलने वाली ये टॉप डील्स ध्यान देने लायक हैं।

Amazon Great Republic Day Sale 2026: Best Powerbank Deals

Spigen ArcPack

Spigen ArcPack 10000mAh पावर बैंक उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें एक साथ कई डिवाइसेज चार्ज करने की जरूरत होती है। इसमें कुल तीन पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनमें एक USB-A और दो Type-C पोर्ट शामिल हैं। यह पावरबैंक 22.5W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और PD 3.0 के जरिए इनपुट और आउटपुट दोनों देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी 10,000mAh कैपेसिटी iPhone 15 को करीब 1.5 बार और OnePlus 11 को करीब 1.4 बार चार्ज कर सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें ओवरहीट, ड्रॉप और ओवरकरंट जैसे कई टेस्ट पास किए गए हैं।

यहां से खरीदें: 949 रुपये

Xiaomi Power Bank 4i 

Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो मजबूत बिल्ड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 22.5W दो-तरफा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और Type-C के साथ USB-A पोर्ट भी दिया गया है। इसकी स्टील बॉडी इसे ज्यादा ड्यूरेबल बनाती है, जबकि 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन सेफ चार्जिंग का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि यह पावरबैंक 300 चार्ज साइकिल के बाद भी करीब 80 प्रतिशत कैपेसिटी बनाए रखता है।

यहां से खरीदें: 1,099 रुपये

Spigen 3-in-1 Wireless Power bank

Spigen का एक और 10,000mAh पावरबैंक इस सेल में चर्चा में है, जो 3-in-1 सॉल्यूशन के तौर पर आता है। यह पावरबैंक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और मोबाइल स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें USB-C से 20W, USB-A से 18W और वायरलेस मोड में 15W तक चार्जिंग मिलती है। यह उन यूजर्स के लिए ज्यादा काम का है, जो वायरलेस चार्जिंग पसंद करते हैं।

यहां से खरीदें: 1,782 रुपये

Portronics Luxcell Uno 10K

Portronics Luxcell Uno 10K 10000mAh पावरबैंक का फोकस इन-बिल्ट Type-C केबल पर है। यह केबल न सिर्फ चार्जिंग के काम आती है, बल्कि कैरी लूप की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, डुअल आउटपुट और स्लिम डिजाइन मिलता है, जिससे यह ट्रैवल फ्रेंडली बनता है।

यहां से खरीदें: 749 रुपये

Ambrane Mini Size 10000mAh Power Bank

Ambrane Mini Size 10000mAh पावरबैंक कॉम्पैक्ट और हल्के डिजाइन के साथ आता है। इसमें 22.5W तक की फास्ट चार्जिंग, इन-बिल्ट Type-C केबल और SafeCharge टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक एक साथ तीन डिवाइसेज चार्ज कर सकता है और पॉकेट में आसानी से कैरी किया जा सकता है। अगर आप एक बहुत कॉम्पैक्ट, पॉकेट साइज पावरबैंक की तलाश में हैं, तो ये एक अच्छी डील प्रतीत होती है।

यहां से खरीदें: 1,099 रुपये

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में इन पावरबैंक्स पर बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। हालांकि, बैंक डिस्काउंट एक तय की गई मिनिमम कार्ट वैल्यू पर मिलता है, जिसके लिए आपको कार्ट में और भी प्रोडक्ट्स जोड़ने पड़ सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.