Amazon Sale आज से, Xiaomi Mi A2 व Redmi Y2 पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale में Xiaomi Mi A2, Xiaomi Redmi Y2 और हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 6 Pro को ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 15:05 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए2 को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Redmi Y2 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Redmi 6 Pro के साथ एक्सचेंज में मिल रही है अतिरिक्त छूट

Amazon Great Indian Festival Sale आम ग्राहकों के लिए शुरू

Amazon Great Indian Festival Sale जारी है। सेल का आगाज़ तो आम ग्राहकों के लिए बुधवार को हुआ, लेकिन इससे पहले 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ही सारे ऑफर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध थे। गैजेट्स 360 के पाठकों के लिए त्योहारी सीज़न में ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर होने वाली यह सेल स्मार्टफोन ऑफर्स के कारण बेहद ही खास होती है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2018 सेल में Xiaomi, Nokia, Samsung, Oppo, Vivo, Huwaei और Honor जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन छूट में बिक रहे हैं। कुछ फोन की कीमत में कटौती की गई है, तो कुछ हैंडसेट के साथ पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि Amazon Sale 15 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन हमारा सुझाव होगा कि आप अपनी पसंद के स्मार्टफोन को जितनी जल्दी हो सके, खरीद लें।

इस लेख में आपको Xiaomi ब्रांड के स्मार्टफोन पर अमेज़न सेल में दी रही जा रही छूट के बारे में बताएंगे। सेल में Xiaomi Mi A2, Xiaomi Redmi Y2 और हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 6 Pro को ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। इन सबके अलावा अगर आप खरीदारी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि एसबीआई कार्ड पर सर्वाधिक 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 खरीदें सस्ते में

शाओमी के दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A2 को हाल ही में ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया था। अमेज़न सेल में इस फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ शाओमी मी ए2 को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 13,150 रुपये की छूट मिलेगी।

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी के साथ आता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Y2 पर डिस्काउंट

सेल्फी के दीवानों के लिए बना शाओमी रेडमी वाई2 हैंडसेट इस सेल में सस्ते में उपलब्ध है। Redmi Y2 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Redmi Y2 इस साल जून महीने में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। शाओमी रेडमी वाई2 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में बिक रहा है। इस वेरिएंट पर छूट 2,000 रुपये की है। इस वेरिएंट के साथ एक्सचेंज में सर्वाधिक 9,650 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

डुअल सिम रेडमी वाई 2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 6 Pro पर छूट

शाओमी ने बीते महीने ही अपनी रेडमी 6 सीरीज़ के तीन हैंडसेट भारतीय मार्केट में उतारे थे। इनमें से सबसे प्रीमियम है शाओमी रेडमी 6 प्रो। मज़ेदार बात यह है कि इस फोन को लॉन्च अभी एक महीने का वक्त बीता है और Xiaomi इसे Amazon Great Indian Festival Sale में ऑफर्स के साथ बेच रही है।

Xiaomi Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लेकिन एक्सचेंज में कंपनी की ओर से 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ सर्वाधिक डिस्काउंट 9,899 रुपये का है और 64 जीबी स्टोरेज के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट 11,699 रुपये का।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.