• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival 2021 सेल में HDFC Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर हुआ रीसेट

Amazon Great Indian Festival 2021 सेल में HDFC Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर हुआ रीसेट

Amazon Great Indian Festival 2021 सेल में HDFC क्रेडिट कार्डधारकों को एक अन्य बोनस डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस डिस्काउंट ऑफर में सिंगल 30,000 रुपये या उससे ऊपर व 1,00,000 रुपये या उससे ऊपर की खरीदारी करने पर की खरीदारी करने पर क्रमश: 1,500 रुपये और 7,500 रुपये की छूट मिलेगी।

Amazon Great Indian Festival 2021 सेल में HDFC Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर हुआ रीसेट
ख़ास बातें
  • HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
  • डेबिट कार्ड पर 2,500 रुपये की शॉपिंग पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
  • एचडीएफसी डेबिट व क्रेडिट दोनों कार्ड्स पर मिलेगा डिस्काउंट
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival 2021 सेल ज़ारी है और इस सेल की ओर ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को आकर्षिक करने के लिए HDFC Bank ने क्रेडिट कार्ड ऐर डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफ्स को रीसेट किया है। आसान शब्दों में कहें, तो जो ग्राहकों Amazon सेल के जरिए HDFC बैंड क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर मिलने वाले 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा चुके हैं, वह एक बार फिर आज 5 अक्टूबर से इस 10 प्रतिशत छूट का फायदा खरीदारी के लिए उठा सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि एचडीएफसी बैंक कार्ड ऑफर अब 7 अक्टूबर तक वैध रहने वाला है।

Amazon Great Indian Festival 2021 Sale के दौरान 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ई-कॉमर्स कंपनी कम से कम 5,000 रुपये की खरीद पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, लिमिट को अब 5 अक्टूबर से रीसेट कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि यदि आपने इस ऑफर का फायदा 2 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक के बीच उठा लिया था, तो आप अब एक बार फिर आप 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच इस बेनेफिट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Amazon से कोई भी प्रोडक्ट खरीदने के लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अपना HDFC कार्ड इनेबल करना होगा। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्डधारकों को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान किसी भी प्रोडक्ट की खरीद पर 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी।

अमेज़न ई-कॉमर्स कंपनी 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच 10 प्रतिशत के डिस्काउंट में कम से कम 5,000 रुपये की शॉपिंग करने पर 1,500 रुपये (नॉन-ईएमआई ऑडर्स) और 1,750 रुपये (ईएमआई ऑडर्स) छूट दे रही थी। वहीं, अब 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच डिस्काउंट वैल्यू में बदलाव करते हुए इसे 1,250 रुपये (नॉन-ईएमआई ऑडर्स) और 1,500 रुपये (ईएमआई ऑडर्स) कर दिया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि मैक्सिमम अमाउंट में हुआ बदलाव उन ग्राहको के लिए है, जो कि पहले से ही अपना 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर का इस्तेमाल कर चुके हैं।

2,500 रुपये की कम से कम शॉपिंग करने पर एचडीएफसी डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। आपको बता दें, यह सेल 2 अक्टूबर से प्राइम सदस्यों व 3 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू की गई थी।

इन सब के अलावा, अमेज़न एचडीएफसी क्रेडिट कार्डधारकों के लिए सेल में एक अन्य बोनस डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस डिस्काउंट ऑफर में सिंगल 30,000 रुपये या उससे ऊपर की खरीदारी करने पर फ्लैट 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। ठीक इसी तरह सिंगल 1,00,000 रुपये या उससे ऊपर की खरीदारी करने पर फ्लैट 7,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।  
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »