Amazon Great Indian Festival 2025 Sale: Samsung, Redmi और Realme जैसे 15 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील

Amazon Great Indian Festival 2025 Sale आज यानी कि 22 सितंबर से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 07:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 15 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।

Redmi 15 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Amazon Great Indian Festival 2025 Sale आज यानी कि 22 सितंबर से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य सभी यूजर्स को इस साल का लाभ 23 सितंबर से मिलेगा। साल की सबसे बड़ी सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरफोन और होम एप्लायंसेज आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 15 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं जो कि अमेजन पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आइए अमेजन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G का 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल के दौरान 22,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल हैं, जिसमें एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई कार्ड से भुगतान पर छूट मिल रही है। Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Honor X7c 5G
Honor X7c 5G अमेजन सेल के दौरान 19,999 रुपये के बजाय 13,998 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। इस फोन में 8+256GB स्टोरेज दी गई है।  X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 35W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है। 

Redmi 15 5G
Redmi 15 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 14,998 रुपये में मिल रहा है। Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है। इस फोन 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है।

iQOO Z10x 5G
iQOO Z10x 5G (6GB RAM/128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 12,998 रुपये में लिस्ट है, जिस पर सेल के दौरान 1 हजार रुपये कूपन ऑफर उपयोग करने के बाद 11,998 रुपये में मिल रहा है। iQOO के इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

Realme Narzo 80x 5G
Realme Narzo 80x 5G (6GB+128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 11,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर से 1,000 रुपये की बचत हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,998 रुपये हो जाएगी। इस फोन में Dimensity 6400 5G चिपसेट मिलता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.