Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप वनप्लस का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इसी साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord 5 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 30,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसी साल जुलाई में 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 29,249 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 28,350 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस पर निर्भर करता है।
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च