Amazfit Pop स्मार्टवॉच 9 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

अमेज़फिट पॉप में 1.43 इंच (320x302 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले के साथ 305पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। वहीं इस स्मार्टवॉच के डिस्प्ले के निचले हिस्से पर Amazfit की ब्रांडिंग दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Pop को चीन में किया गया है लॉन्च
  • अमेज़फिट पॉप में एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ 2.5D ग्लास डिस्प्ले दिया
  • स्मार्टवॉच की शिपिंग 1 नवंबर से शुरू होने वाली है

स्मार्टवॉच में शामिल है 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स

Huami द्वारा Amazfit Pop को चीन में लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह आयतकार डायल में आती है, जिसके साथ आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इस स्मार्टवॉच के दायीं ओर सिंगल बटन और इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स दिए गए हैं। अमेज़फिट पॉप में 60 से ज्यादा प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे ट्रेकिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में टिपिकल स्मार्टवॉच फंक्शन भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें आप विभिन्न वॉच फेस भी मिलेंगे।  
 

Amazfit Pop price

अमेज़फिट पॉप की कीमत चीन में CNY 349 (लगभग 3,900 रुपये) है और यह सिंगल डायल साइज़ में आता है। चीन में Amazfit Pop स्मार्टवॉच के लिए प्री-सेल शुरू हो गई है, जिसके तहत ग्राहकों को डिस्काउंट भी मिल रहा है। प्री-सेल के जरिए स्मार्टवॉच खरीदने वाले ग्राहकों को यह वॉच CNY 299 (लगभग 3,300 रुपये) में उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, वहीं स्मार्टवॉच की शिपिंग 1 नवंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल, Huami ने यह साझा नहीं किया है कि अमेज़फिट पॉप चीन के बाहरी बाज़ार जैसे भारत में पेश की जाएगी या नहीं।
Advertisement
 

Amazfit Pop specifications, features

अमेज़फिट पॉप में 1.43 इंच (320x302 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले के साथ 305पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। वहीं इस स्मार्टवॉच के डिस्प्ले के निचले हिस्से पर Amazfit की ब्रांडिंग दी गई है। इसमें 2.5D ग्लास डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी हुई है। साथ ही इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसे एंड्रॉयड और आईओएस में उपलब्ध Zepp app से कनेक्ट किया जा सके। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है। यह वॉच 5ATM रेटिंग के साथ आता है, जो कि 50 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस है। इस वॉच की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी है, जबकि इसके स्ट्रैप्स सिलिकॉन रबड़ के बने हैं।

अमेज़फिट पॉप में 225एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह रेगुलर इस्तेमाल पर 9 दिन तक का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। इस वॉच को पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगता है। अमेज़फिट पॉर में शामिल सेंसर्स की बात करें, तो इसमें हुआमी का सेल्फ डेवलप बायो-ट्रैकर 2 पीपीजी के साथ ब्लड ऑक्सीज़न मॉनिटरिंग, एक्सेलेरोमीटर और गायरोस्कोप आदि मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको ट्रैकिंग के लिए 60 से भी ज्यादा प्रोफेशनल मोड्स मिलेंगे।
Advertisement

इसमें आपको 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीज़न ट्रैकिंग आदि फीचर्स मिलेंगे। अमेज़फिट पॉप का बार 31 ग्राम है और इसका इस्तेमाल आप टिपिकल स्मार्टवॉच फंक्शन के तौर पर कर सकते हैं, जैसे नोटिफिकेशन देखना, अलार्म व रिमाइंडर सेट करना, म्यूज़िक कंट्रोल करना, कैमरा कंट्रोल करना आदि।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

36mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.