एल्काटेल पॉप 4, पॉप 4+ और पॉप 4एस एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

एल्काटेल पॉप 4, पॉप 4+ और पॉप 4एस एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी एल्काटेल ने ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में अपने मुख्य इवेंट में नए स्मार्टफोन आइडल 4 और आइडल 4एस लॉन्च किये थे। इसके साथ ही एल्काटेल ने प्लस 10 टैबलेट भी लॉन्च किया। कंपनी ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले तीन नए स्मार्टफोन पॉप 4, पॉप 4+ और पॉप 4एस का भी खुलासा किया है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

एल्काटेल पॉप 4 तीनों हैंडसेट में सबसे छोटा हैंडसेट एल्काटेल पॉप 4 है। इस फोन में (720x1280 पिक्सल) की पांच इंच का एचडी डिस्प्ले है। डेनिसिटी 293 पीपीआई है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी 2500 एमएएच है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के कैमरे केसाथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

एल्काटेल पॉप 4+ में 267पीपीआई डेनिसिटी के साथ 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। 1.5 जीबी की रैम के साथ 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाकर 32 जीबी किया जा सकता है। फोन में बाकी स्पेसिफिकेशन पॉप 4 स्मार्टफोन जैसे ही हैं।

तीसरे स्मार्टफोन पॉप 4एस में (1080x1920 पिक्सल) 5.5 का एचडी डिस्प्ले है। डेनसिटी 400पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एफ/2.0 अपर्चर फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी प्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बैटरी 2960 एमएएच है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

एल्काटेल पॉप 4 और पॉप 4+, पॉप 4एस स्मार्टफोन जेबीएल हेडफोव के साथ आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »