अल्काटेल ने भारत में लॉन्च किया 6 इंच डिस्प्ले वाला फोन, कीमत 9,100 रुपये

अल्काटेल ने सोमवार को भारत में अपना पिक्सी 4 (6) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,100 रुपये है। सबसे पहले सीईएस 2016 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न में थोड़े से बदलाव किए गए हैं। यह फोन 4जी सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 15:01 IST
ख़ास बातें
  • अल्काटेल पिक्सी 4 (6) स्मार्टफोन की कीमत 9,100 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • फोन में रियर पर 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
अल्काटेल ने सोमवार को भारत में अपना पिक्सी 4 (6) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,100 रुपये है। सबसे पहले सीईएस 2016 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न में थोड़े से बदलाव किए गए हैं। यह फोन 4जी सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

अल्काटेल पिक्सी 4 (6) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 6 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो, फोन में रियर पर 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 16 जीबी  की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो अल्काटेल पिक्सी 4 (6) में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अल्काटेल पिक्सी 4 (6) को पावर देने के लिए 2580 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्समिटी सेंसर भी हैं। वज़न 186 ग्राम है जबकि डाइमेंशन 165x83.8x8.35 मिलीमीटर है।

अल्काटेल इंडिया के रीजनल डायरेक्टर प्रवीन वलेचा ने लॉन्च में कहा, ''अल्काटेल भारत में किफ़ायती दामों में बेहतर टेक्नोलॉजी और अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.