Jio Phone के जवाब में Airtel ने उतारा अपना 4जी स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में

रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके लिए एयरटेल ने कार्बन मोबाइल्स के साथ साझेदारी की है और इस हैंडसेट को कार्बन ए40 इंडियन के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 14:29 IST
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट को खरीदने को लिए ग्राहकों को 2899 रुपये देने होंगे
  • 'मेरा पहला 4जी स्मार्टफोन' के लिए एयरटेल व कार्बन मोबाइल्स साथ आए
  • 4जी हैंडसेट के लिए एयरटेल ने 169 रुपये का नया प्लान पेश किया है
रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके लिए एयरटेल ने कार्बन मोबाइल्स के साथ साझेदारी की है और इस हैंडसेट को कार्बन ए40 इंडियन के नाम से जाना जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्बन ए40 इंडियन एक पुराना स्मार्टफोन है जो अब तक 3,499 रुपये में बिकता रहा है। यह अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध भी है। अभी यही फोन एयरटेल के खास ऑफर के साथ 2,899 रुपये में बेचा जा रहा है। Airtel का दावा है कि इसकी प्रभावी कीमत 1,399 रुपये होगी। याद रहे कि जियो फोन को 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है।
 

कार्बन ए40 इंडियन की कीमत और एयरटेल के ऑफर

इस हैंडसेट को खरीदने को लिए ग्राहकों को 2899 रुपये देने होंगे। अगर ग्राहक अगले 36 महीने तक एयरटेल नेटवर्क पर हर महीने 169 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें शुरुआती 18 महीने बाद 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। और 36 महीने पूरे होने के बाद 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस तरह से ग्राहकों को कुल 1,500 रुपये कैशबैक मिल जाएगा और फोन की प्रभावी कीमत 1,399 रुपये होगी। मज़ेदार बात यह है कि कैशबैक पाने के लिए जियोफोन की तरह आपको हैंडसेट वापस नहीं लौटाना है। यह भी बता दें कि कैशबैक की राशि यूज़र के एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट में आएगी।
Advertisement
 

एयरेटल का 169 रुपये वाला प्लान

'मेरा पहला 4जी स्मार्टफोन' प्रोग्राम के लिए एयरटेल और कार्बन मोबाइल्स साथ आए हैं। इस 4जी हैंडसेट के लिए एयरटेल ने 169 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आएगा और ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 512 एमबी 4जी डेटा मिलेगा। बताया गया है कि ग्राहक चाहें तो कोई और भी रीचार्ज प्लान चुन सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के बाद कैशबैक नहीं दिया जाएगा। अगर ग्राहक इसी सिम को किसी दूसरे हैंडसेट में इस्तेमाल करेंगे तो 169 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिन की जगह 14 दिन हो जाएगी।
 

कार्बन ए40 इंडियन के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Karbonn A40 Indian में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए टच स्क्रीन है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसका मतलब है कि यूज़र गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस कर पाएंगे, यानी फोन पर यूट्यूब, व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप काम करेंगे।

कार्बन और एयरटेल की साझेदारी वाले इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एयरटेल वीओएलटीई नेटवर्क पर काम करेगा। अन्य कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। हैंडसेट में मायएयरटेल, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक जैसे एयरटेल के ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android 7
  • Sturdy and lightweight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Weak all-round performance
  • Poor cameras and battery life
  • Display has bad viewing angles
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Smartphone, Airtel A40, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.