Airtel फ्री दे रही है Netflix और ZEE5 सब्सक्रिप्शन, जानें ऑफर के बारे में

Bharti Airtel ने शुक्रवार को अपने यूजर के लिए #AirtelThanks प्रोग्राम की घोषणा की है। एयरटेल अपने पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शानदार ऑफर्स दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने की #AirtelThanks प्रोग्राम की घोषणा
  • यूजर को कैशबैक मुहैया कराने के लिए एयरटेल ने फ्लिपकार्ट से मिलाया हाथ
  • Flipkart से मोबाइल खरीदने पर मिलेगा 2,500 रुपये का कैशबैक
Bharti Airtel ने शुक्रवार को अपने यूजर के लिए #AirtelThanks प्रोग्राम की घोषणा की है। एयरटेल के नए प्रोग्राम के तहत जो भी एयरटेल ग्राहक अपने मोबाइल नंबर पर 100 रुपये या उससे अधिक का ARPU जेनरेट करते हैं उन्हें बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे। Airtel ने इस बात से पर्दा  उठा दिया है कि लाभ के तहत यूजर को प्रीमियम डिजिटल कंटेंट एक्सेस, ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स मिलेंगे। 499 रुपये या उससे ऊपर के एयरटेल इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान वाले यूजर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1500 रुपये का तीन महीने का फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि #AirtelThanks प्रोग्राम का लाभ जल्द V-Fiber होम ब्रॉडबैंड यूजर के लिए भी जारी किया जाएगा। एयरटेल ने ई-कॉमर्स साइट Flipkart से हाथ मिलाया है। Big Billion Days सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को सर्वाधिक 4,500 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी 3G/4G डेटा मिलेगा, बता दें कि अगले 10 रीचार्ज पर हर रीचार्ज पर 10 जीबी डेटा मिलेगा। यदि आपके पास पहले से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन है तो आपके अकाउंट में 1,500 रुपये डाल दिए जाएंगे।  Airtel TV और MyAirtel ऐप के जरिए सब्सक्रिप्शन गिफ्ट को प्राप्त किया जा सकेगा। 199 रुपये या ऊससे उपर का प्लान लेने वाले पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों को ZEE5 कंटेंट का एक्सेस दिया जाएगा। यूजर एयरटेल टीवी ऐप के जरिए ZEE5 कंटेंट को एक्सेस करने के साथ ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा पाएंगे।

प्रीपेड यूजर यदि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 4 जी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें कंपनी की तरफ से 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। कैशबैक 50 वाउचर के रूप में दिए जाएंगे और हर वाउचर की कीमत 50 रुपये होगी। यूजर वाउचर का इस्तेमाल 199 रुपये, 249 रुपये या 448 रुपये के अगले 50 रीचार्ज के लिए या अगले 50 महीने के भीतर कर सकते हैं। इसके अलावा 2,000 रुपये का MakeMyTrip गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Flipkart, Big Billion Days, Netflix, ZEE5, AirtelThanks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.