Airtel के इस रीचार्ज पैक में रोज़ मिलेगा 500MB Extra डाटा

Airtel के द्वारा प्लान में किए गए बदलाव के बाद अब यह प्लान Reliance Jio के 249 रुपये प्लान के समान हो गया है, जिसमें सभी बेनेफिट्स एक समान है। हालांकि, यदि इसकी तुलान Vodafone Idea के प्लान से करें, तो उसमें आपको अभी भी डेली 1.5जीबी डाटा का ही एक्सेस प्राप्त होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 249 रुपये के पैक में मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी
  • पहले इस पैक में मिलता था 1.5 जीबी डाटा
  • अब इस पैक में रोज़ाना मिलेगा 2 जीबी डाटा
Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए डेली 500MB फ्री एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट का ऐलान किया है। यह बेनेफिट कंपनी के मौजूदा 249 रुपये के प्लान पर मान्य होगा, जिसमें फिलहाल यूज़र्स केवल डेली 1.5 जीबी डाटा डाटा का ही इस्तेमाल कर सकते थे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है। एयरटेल के द्वारा प्लान में किए गए बदलाव के बाद यह प्लान Reliance Jio के 249 रुपये प्लान के समान हो गया है, जिसमें सभी बेनेफिट्स एक समान है। हालांकि, यदि इसकी तुलान Vodafone Idea के प्लान से करें, तो उसमें आपको अभी भी डेली 1.5जीबी डाटा का ही एक्सेस प्राप्त होगा।

Airtel के 249 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में हुए बदलाव की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा सार्वजनिक की गई थी। यूज़र्स डेली 500MB एक्स्ट्रा बेनेफिट का लाभ Airtel Thanks ऐप के माध्यम से ले सकते हैं। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में एक महीने तक का Amazon Prime Video Mobile Edition, 1 साल के लिए Shaw Academy, तीन महीने का Apollo 24|7 Circle, Free Hellotunes सब्सक्रिप्शन, विंक म्यूज़कि, Shaw Academy के फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag रीचार्ज पर 100 रुपये तक का कैशबैक आदि बेनेफिट्स शामिल है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया एयरटेल का 249 रुपये का रीचार्ज प्लान Jio के 249 रुपये के रीचार्ज प्लान के समान है, इसमें ग्राहकों को डाटा, कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। इनमें अंतर केवल सब्सक्रिप्शन का है। जियो के रीचार्ज में आपको Jio offers JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन आइडिया कंपनी के 249 रुपये के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसमें अभी भी केवल 1.5 जीबी डेली डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है। हालांकि, इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी सुविधाएं कंपनी मुहैया कराती है। ‘Binge All Night' बेनेफिट में आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, खास बात यह है कि रात में इस्तेमाल किया डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं कटेगा। इसके अलावा, वीकेंड डाटा रोलओवर बेनेफिट के तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 2 जीबी डाटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Thanks App, Jio, Vodafone Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.