Airtel ने पोस्टपेड प्लान्स में किए बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा डाटा बेनेफिट

कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए एयरटेल 299 रुपये का प्लान लेकर आया है, जिसमें 30 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, 349 रुपये के प्लान में 60 जीबी और 499 रुपये के प्लान में 100 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। ऑपरेटर 1,599 रुपये की कीमत का भी पोस्टपेड प्लान लाता है, जिसमें 500 जीबी डाटा मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने 749 रुपये के पोस्टपेड प्लान को किया बंद
  • रिटेल और कॉपोरेट ग्राहकों के लिए पोस्टपेड प्लान में किए बदलाव
  • कॉरपोरेट पोस्टपेड पोर्टफॉलियो प्लान की कीमत 299 रुपये से होती है शुरू
Airtel ने गुरुवार को अपने दोनों रिटेल और कॉरपोरेट पोस्टपेड प्लान पोर्टफोलियो में बदलाव किए हैं। इन बदलावों में 999 रुपये के एयरटेल पोस्टपेड प्लान में बेहतर डाटा बेनेफिट्स प्रदान किए गए हैं, जबकि कॉरपोरेट ग्राहकों को 299 रुपये की शुरुआती कीमत से पोस्टपेड प्लान दिए जाएंगे। रिटेल और कॉरपोरे सब्सक्राइबर्स के लिए पोस्टपेड प्लान में हुए बदलावों के साथ टेलीकॉम कंपनी ने अपना 749 रुपये का फैमली पोस्टपेड प्लान बंद कर दिया है।

Airtel ने रिटेल ग्राहकों के लिए 999 रुपये के फैमली पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है, जिसमें अब तीन कनेक्शन्स को 210 जीबी डाटा का एक्सेस प्राप्त होगा। इसमें एक प्राइमरी और दो एड-ऑन कनेक्शन होंगे। जहां प्राइमरी कनेक्शन को पहले की तरह 150 जीबी डाटा प्रदान किया जाएगा, वहीं दो एड-ऑन कनेक्शन्स को 30 जीबी- 30 जीबी डाटा प्राप्त होगा। पहले एड-ऑन कनेक्शन को 10 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाता था। हालांकि, पहले वाले प्लान में तीन एड-ऑन कनेक्शन होते थे, लेकिन अब घटकर दो कनेक्शन हो गए हैं।
Advertisement

999 रुपये के पोस्टपेड प्लान में हुए बदलावों के अलावा, एयरटेल ने 749 रुपये के फैमली पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया है जिसमें प्राइमरी कनेक्शन को 125 जीबी डाटा और एड-ऑन कनेक्शन को 10 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाता है।

एयरटेल ने अपने 1,599 रुपये के पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किए हैं, जिसमें अनलिमिटेड डाटा बेनेफिट और इंटरनेशनल रोमिंग पैक मिलता है। यह पैक दो कनेक्शन के लिए उपलब्ध है। 500GB डाटा के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 128Kbps हो जाती है।
Advertisement

प्लान में किए बदलावों के साथ एयरटेल ने 249 रुपये की कीमत वाला एड-ऑन कनेक्शन भी अपडेट कर 299 रुपये का कर दिया है। हालांकि, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनेफिट्स के साथ 10 जीबी से बढ़ाकर 30 जीबी डाटा कर दिया गया है।
Advertisement

एयरटेल का 399 और 499 रुपये वाले पोस्टपेज प्लान पहले जैसे ही रहेंगे। 399 रुपये के एयरटेल पोस्टपेड प्लान में 40 जीबी डाटा मिलता है जबकि 499 रुपये के प्लान में 75 जीबी डाटा मिलता है। ऑपरेटर अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है।

कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए एयरटेल 299 रुपये का प्लान लेकर आया है, जिसमें 30 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, 349 रुपये के प्लान में 60 जीबी और 499 रुपये के प्लान में 100 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। ऑपरेटर 1,599 रुपये की कीमत का भी पोस्टपेड प्लान लाता है, जिसमें 500 जीबी डाटा मिलता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.