• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का पैसा वसूल ऑफर, 1 प्लान में 4 लोगों को मिलेगा 190GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और OTT बेनिफिट्स

Airtel का पैसा वसूल ऑफर, 1 प्लान में 4 लोगों को मिलेगा 190GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और OTT बेनिफिट्स

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 599 रुपये से होती है, जिसके बाद 999 रुपये और 1199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं।

Airtel का पैसा वसूल ऑफर, 1 प्लान में 4 लोगों को मिलेगा 190GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और OTT बेनिफिट्स

Photo Credit: Airtel

Airtel के 999 रुपये वाले प्लान में 200GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Airtel के 999 रुपये के प्लान में 1 मेन कनेक्शन और 3 फ्री ऐड-ऑन मिलते हैं।
  • एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं।
  • Airtel के 999 रुपये के प्लान में कुल 190GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
अगर आप एक ही प्लान में अपने पूरे परिवार को टेलीकॉम फायदे प्रदान करने का सोच रहे हैं तो यह काफी आसान है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए फैमिली पोस्टपेड प्लान प्रदान करती है। जी हां आप एयरटेल के पोस्टपेड प्लान के जरिए पूरे परिवार को फायदे प्रदान कर सकते हैं और आपको अलग-अलग रिचार्ज या बिल पेमेंट के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। यहां हम आपको एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 599 रुपये से होती है, जिसके बाद 999 रुपये और 1199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं। आज हम आपको एयरटेल के 99 रुपये वाले प्लैटिनम प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 4 यूजर्स एक साथ टेलीकॉम फायदों का आनंद ले सकते हैं।

Airtel के 999 रुपये वाले प्लैटिनम प्लान में एक मेन कनेक्शन के साथ 3 फ्री ऐड-ऑन रेगुलर कनेक्शन मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 190GB मासिक डाटा दिया जाता है, जिसमें प्राइमरी कनेक्शन के लिए 100GB और अन्य कनेक्शन के लिए 30GB प्रति ऐड ऑन पर मिलता है। इस प्लान में 200GB तक डाटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है। तय डाटा लिमिट पूरी होने के बाद 2 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।

Airtel के इस प्लान में एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। लिमिट पूरी होने के बाद 10 पैसे/SMS चार्ज लगता है, वहीं रोमिंग में होने पर लोकल एसएमएस के लिए 25 पैसे/SMS और STD एसएमएस के लिए 38 पैसे/SMS चार्ज लगता है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस पोस्टपेड प्लान में 6 महीने के लिए Amazon Prime मेंबरशिप, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Xstream Mobile, Wynk premium और हेंडसेट प्रोटेक्शन मिलता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में ग्राहक अधिकतम 9 ऐड ऑन कनेक्शन शामिल कर सकते हैं। अतिरिक्त प्रति ऐड ऑन कनेक्शन के लिए 299 रुपये चार्ज देना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »