Airtel दे रही है आईटेल के बजट स्मार्टफोन पर कैशबैक

हाल ही में सैमसंग, सेल्कॉन और इंटेक्स के साथ साझेदारी के बाद, शुक्रवार को एयरटेल ने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत चीन की ट्रांज़िशन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईटेल मोबाइल के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 16:05 IST
हाल ही में सैमसंग, सेल्कॉन और इंटेक्स के साथ साझेदारी के बाद, शुक्रवार को एयरटेल ने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत चीन की ट्रांज़िशन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईटेल मोबाइल के साथ साझेदारी की है। एयरटेल और आईटेल की लेटेस्ट पार्टनरशिप के तहत, आईटेल ए40 और आईटेल ए41 की प्रभावी कीमत क्रमशः 3,099 रुपये और 3,199 रुपये रह गई है। एयरटेल फोन के साथ 169 रुपये का हर महीने वाला रीचार्ज पैक भी दे रही है।

एयरटेल ऑफर के तहत, आईटेल ए40 और आईटेल ए41 स्मार्टफोन की खरीद पर 1,500 रुपये कैशबैक का फायदा मिलेगा। एयरटेल सब्सक्राइबर को पहले 18 महीने में कुल 3,000 रुपये का रीचार्ज कराने की जरूरत होगी और इस अवधि के पूरा होने पर 500 रुपये पहली कैशबैक किश्त के तौर पर मिलेंगे। इसके बाद, अगले 18 महीनों के दौरान फिर से 3,000 रुपये की कीमत के रीचार्ज कराने होंगे और फिर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आईटेल ए40 को बाज़ार में 4,599 रुपये जबकि आईटेल ए41 को 4,699 रुपये में लॉन्च किया गया था।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित आईटेल ए40 में एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर सेंसर दिया गया है। जबकि आगे की तरफ़ सेल्फी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में 8 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। फोन में 2400 एमएएच की बैटरी है।
 

वहीं, आईटेल ए41को आईटेल विश ए41 नाम से पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। कलर वेरिएंट को छोड़कर इसके सारे स्पेसिफिकेशन आईटेल ए40 वाले ही हैं। आईटेल ए40 ब्लैक, रोज़ गोल्ड और डार्क ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है जबकि आईटेल ए41 शैंपेन, काल्क्स और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

आईटेल मोबाइल अपनी आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा, कंपनी 100 दिन की रीप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।
Advertisement

बता दें कि एयरटेल अकेली टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं है जिसने आईटेल मोबाइल को अपने बजट स्मार्टफोन प्रोग्राम के लिए चुना है। पिछले महीने, वोडाफोन ने भी चीनी कंपनी के साथ मिलकर आईटेल ए20 स्मार्टफोन भारत में 1,590 रुपये की प्रभावी कीमत में लॉन्च किया था।

इससे पहले, इसी सप्ताह एयरटेल ने सैमसंग के चुनिंदा 4जी स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये कैशबैक ऑफर के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की है। इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017, गैलेक्सी जे5 प्राइम, गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे7 प्रो शामिल हैं। हालांकि, कैशबैक ऑफर 7 जनवरी से शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.