एयरटेल दे रही है सैमसंग के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का कैशबैक

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल ने भी अब सैमसंग के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। सैमसंग के साथ एयरटेल की साझेदारी कंपनी का 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा है।

एयरटेल दे रही है सैमसंग के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • एयरटेल और सैमसंग ने कैशबैक ऑफर के लिए साझेदारी की है
  • एयरटेल, सैमसंग जे सीरीज़ के चार फोन पर 1,500 रुपये कैशबैक दे रही है
  • इससे पहले सैमसंग ने वोडाफोन के साथ साझेदारी की थी
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल ने भी अब सैमसंग के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। सैमसंग के साथ एयरटेल की साझेदारी कंपनी का 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा है। इस मुहिम के तहत एयरटेल, लोगों तक किफ़ायती हैंडसेट पहुंचाने के लिए डिवाइस निर्माताओं के साथ साझेदारी करती है। एयरटेल और सैमसंग की इस साझेदार के तहत सैमसंग की जे सीरीज़ स्मार्टफोन खरीदने पर कैशबैक ऑफर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने वोडाफोन के साथ भी चुनिंदा स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये कैशबैक देने के लिए साझेदारी की है।

सैमसंग की लोकप्रिय जे सीरीज़ रेंज के चार स्मार्टफोन पर आकर्षक कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017), सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी डिवाइस के साथ एयरटेल का स्पेशल 199 रुपये वाला रीचार्ज पैक कराया जा सकता है। इस पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी की सुविधा मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) आमतौर प बाज़ार में 6,990 रुपये में मिलता है लेकिन 1,500 रुपये के कैशबैक के बाद इसकी प्रभावी कीमत 5,490 रुपये रह जाएगी। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम भी 11,990 रुपये की जगह 10,490 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन 13,900 रुपये में मिलता है और कैशबैक के बाद 12,400 रुपये में मिल जाएगा। गैलेक्सी जे7 प्रो 1,500 रुपये कैशबैक के बाद 18,400 रुपये की प्रभावी कीमत (आमतौर पर 19,900 रुपये में उपलब्ध) में मिल जाएगा।

स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र को 1,500 रुपये का कैशबैक 24 महीनों के अंदर दिया जाएगा। ग्राहकों को 12 महीने के दौरान 2,500 रुपये की कीमत का रीचार्ज कराना होगा और फिर 12 महीने के बाद 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं कैशबैक की दूसरी 1,200 रुपये की किश्त अगले 12 महीने पूरे होने पर (2,500 रुपये का रीचार्ज कराने पर) मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »