6,200mAh बैटरी, 48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ AGM Glory फोन लॉन्च, जानें कीमत...

AGM Glory स्मार्टफोन की कीमत $399 (लगभग 30,00 रुपये) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जो है ऑरेंज ब्लैक और ब्लैक।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 11:50 IST
ख़ास बातें
  • AGM Glory सिंगल चार्ज पर कई दिनों की यूसेज प्रदान करेगा
  • एजीएम ग्लोरी में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है फोन
AGM ने अपनी स्मार्टफोन कैटेगरी के तहत नया AGM Glory रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह फोन 5जी केनक्टिविटी के साथ आता है। इस फोन की खासियत है कि यह ठंडी से ठंडी जगह पर भी आपका साथ नहीं छोड़ता। कंपनी का दावा है कि यह फोन -27° सेल्सियस पर भी पूरे दिनभर तक का स्टैंडबाय प्रदान करता है। साथ ही फोन IP68, IP69K और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग के साथ आता है, जो पानी, धूल व ऊंचाई से गिरने पर भी फोन को कुछ होने नहीं देता। इसके अलावा, फोन में 6,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर आपको कई दिन तक की यूसेज प्रदान करेगा।
 

AGM Glory Price

AGM Glory स्मार्टफोन की कीमत $399 (लगभग 30,00 रुपये) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जो है ऑरेंज ब्लैक और ब्लैक।
Advertisement
 

AGM Glory Specifications

एजीएम ग्लोरी फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का LCD Full-HD+ (2340x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 6,200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर कई दिन तक की यूसेज प्रदान करती है। कनेक्टिवटी की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, एफएम, वाई-फाई और 3.5mm ऑडियो जैक आदि मौजूद है।
Advertisement

जैस कि हमने बताया यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक चालू रखता है। साथ ही यह IP69K सर्टिफाइड भी है, जो कि फोन को डस्ट प्रूफ भी बनाता है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H रेटेड भी है, जो कि फोन को 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखता है।

साथ ही फोन पहाड़ों व बर्फीली जगहों पर भी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन -27° सेल्सियस पर भी पूरे दिनभर तक का स्टैंडबाय प्रदान करता है। वही, -30° सेल्सियस पर भी 3 घंटे तक का स्टैंडबाय मिलता है। इसके अलावा, -40° सेल्सियस पर 1 घंटे तक का स्टैंडबाय मिलता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AGM Glory, AGM Glory Price, AGM Glory Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.