• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5500mAh बैटरी, 48MP मेन कैमरा, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ AGM Glory G1S फोन लॉन्च, जानें कीमत

5500mAh बैटरी, 48MP मेन कैमरा, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ AGM Glory G1S फोन लॉन्च, जानें कीमत

यह स्मार्टफोन 6.53 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। AGM Glory G1S में Snapdragon 480 प्रोसेसर दिया गया है।

5500mAh बैटरी, 48MP मेन कैमरा, 20MP नाइट विजन कैमरा के साथ AGM Glory G1S फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AGM

AGM Glory G1S की कीमत $699 (लगभग 54 हजार रुपये) है।

ख़ास बातें
  • AGM Glory G1S में Snapdragon 480 प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बड़ा लाउडस्पीकर दिया गया है।
विज्ञापन
रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी AGM ने अपना लेटेस्ट डिवाइस AGM Glory G1S लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि इस फोन का थर्मल कैमरा मॉड्यूल काफी पावरफुल है और यह शॉट्स व वीडियो को 256 x 182p और 25 fps पर कैप्चर कर सकता है। Glory G1S में 6.53 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 8GB रैम और Snapdragon 480 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे ज्यादा सख्त और पावरफुल बनाते हैं। इससे पहले भी कंपनी कई रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। Glory G1S से पहले इस लाइनअप में AGM Glory और AGM Glory Pro को लॉन्च किया गया था।  

AGM Glory के बारे में कंपनी कहती है कि यह खराब से खराब मौसमी परिस्थितियों में भी चल सकता है। दूसरा, इस स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बड़ा लाउडस्पीकर दिया गया है, जो किसी और स्मार्टफोन में नहीं है। बात AGM Pro की करें तो यह AGM Glory से थर्मल कैमरा के मामले में आगे है। प्रो मॉडल में थर्मल कैमरा ज्यादा पावरफुल दिया गया है। 
 

AGM Glory G1S price, availability

AGM Glory G1S की कीमत $699 (लगभग 54 हजार रुपये) है। फोन को कंपनी की वेबसाइट, Amazon और अमेरिका में चुनिंदा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। फिलहाल फोन खरीद के लिए केवल अमेरिका में ही उपलब्ध है। 
 

AGM Glory G1S features

AGM Glory G1S को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। यह उस स्थिति में ज्यादा काम आता है जहां पर अंदर जाने से पहले थर्मल चेक करने की सलाह दी जाती है। इस तरह की प्रैफेशनल सेटिंग्स में एक्सेसरीज की संख्या कम हो जाती है। कुछ पेशेवरों के लिए थर्मिल इमेजिंग और इन्फ्रारेड कैमरा बहुत उपयोगी होते हैं। 

जैसा कि पहले बताया गया है, यह स्मार्टफोन 6.53 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। AGM Glory G1S में Snapdragon 480 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में 48MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 20MP का इन्फ्रारेड नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। Glory G1S में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कहा गया है कि यह कैमरा के ऑन रहते हुए भी 24 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा फोन में रग्ड फीचर्स तो हैं ही, जिसमें IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन शामिल हैं।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »