Acer Super ZX, Super ZX Pro भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Acer ने भारतीय बाजार में Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro  स्मार्टफोन के साथ वापसी कर दी है।

Acer Super ZX, Super ZX Pro भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Acer

Acer Super ZX में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer Super ZX में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Acer Super ZX Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Acer Super ZX की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये है।
विज्ञापन
Acer ने भारतीय बाजार में Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro  स्मार्टफोन के साथ वापसी कर दी है। भारत बेस्ड इंडकल टेक्नोलॉजीज को एसर-ब्रांडेड फोन डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने का लाइसेंस प्राप्त है। Acer Super ZX में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है। वहीं Acer Super ZX Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यहां हम आपको Acer Super ZX और Super ZX Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer Super ZX, Super ZX Pro Price


Acer Super ZX की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये है। यह फोन कई वेरिएंट जैसे कि 4GB+64GB, 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। वहीं Acer Super ZX Pro फोन 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB, 8GB+512GB और 12GB+512GB जैसे स्टोरेज वेरिएंट में आता है। Acer Super ZX Pro की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। Super ZX सीरीज भारत में अमेजन के जरिए 25 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।


Acer Super ZX specifications


Acer Super ZX में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Super ZX के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें ड्यूल स्पीकर के साथ IP50 रेटिंग दी गई है। इस फोन की मोटाई 8.6 मिमी और वजन 200 ग्राम है।


Acer Super ZX Pro Specifications


Acer Super ZX Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Super ZX Pro के रियर में फ्लैगशिप ग्रेड सोनी IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं 50 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV50D फ्रंट फेसिंग कैमरा है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्पीकर और वाई-फाई 6 शामिल है। फोन में ग्लास बैक के साथ आईपी64 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 182 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »