iphone असेंबल करने के लिए चीन में बन रही 40 फुटबॉल ग्राउंड जितनी बड़ी फैक्‍ट्री!

नई फैक्‍ट्री से Luxshare को iphone असेंबल करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और वह फॉक्सकॉन Foxconn और पेगाट्रॉन Pegatron जैसे दूसरे बड़े सप्‍लायर्स का बेहतर मुकाबला कर पाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 285,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में इस प्‍लांट को लगाया जा रहा है
  • अगले साल के मध्य में नई साइट के पहले चरण को पूरा करने की योजना है
  • नई फैसिलिटी में आईफोन का प्रोडक्‍शन अगले साल शुरू हो सकता है

इस बड़े प्‍लांट की घोषणा के साथ Apple की सप्‍लाई चेन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: appleinsider

ऐपल Apple के प्रमुख सप्‍लायर्स में से एक Luxshare चीन में एक नई और बड़ी iPhone फैक्‍ट्री तैयार कर रहा है।  नई फैक्‍ट्री से Luxshare को iphone असेंबल करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और वह फॉक्सकॉन Foxconn और पेगाट्रॉन Pegatron जैसे दूसरे बड़े सप्‍लायर्स का बेहतर मुकाबला कर पाएगा। मौजूदा वक्‍त में ये दोनों ऐपल के सबसे बड़े सप्‍लायर हैं और ताइवान से ताल्‍लुक रखते हैं। Luxshare की फैक्‍ट्री में ऐपल डिवाइसेज की असेंबलिंग शुरू होने के बाद आईफोन निर्माता की सप्‍लाई चेन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।  

AppleInsider की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल का यह सप्‍लायर चीन के कुशान Kunshan शहर में 285,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक बड़ी मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैस‍िलिटी सेटअप कर रहा है। फर्म अगले साल के मध्य में नई साइट के पहले चरण को पूरा करने की योजना बना रही है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो नई फैसिलिटी में आईफोन का प्रोडक्‍शन अगले साल शुरू हो सकता है। Luxshare इस प्रोजेक्‍ट में 1.73 अरब अमेरिकी डॉलर का बड़ा निवेश कर रहा है।

नए प्‍लांट के जरिए कंपनी iPhone असेंबल करने के काम को और ज्‍यादा बढ़ाने में सक्षम होगी। 2022 के आखिर तक यहां डिवाइसेज का प्रोडक्‍शन 6.5 मिलियन यूनिट से बढ़कर 12 मिलियन या फ‍िर 15 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। Luxshare की इस नई फैक्‍ट्री को समझने की कोशिश की जाए, तो नया मैन्‍युफैक्‍चरिंग पार्क 40 फुटबॉल ग्राउंड के जितना है। Luxshare ने अपने पास के ही एक प्‍लांट को लीज पर लिया है। उसे रिनोवट किया है। यह प्‍लांट पहले एक iPad असेंबलर के पास था।

इस बड़े प्‍लांट की घोषणा के साथ Apple की सप्‍लाई चेन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हाल के समय में iPhone असेंबली ताइवान से चीन की ओर बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत में ऐपल ने जिन सप्‍लायर्स को अपनी लिस्‍ट में शामिल किया था, उनमें से 33 फीसदी चीन के सप्‍लायर हैं। फिलहाल कंपनी अपने ज्‍यादातर आईफोन को फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसे सप्‍लायर्स के जरिए असेंबल करा रही है। ये दोनों सप्‍लायर ताइवान से ताल्‍लुक रखते हैं और आईफोन की बड़ी रेंज यहीं तैयार होती है। चीन में बन रहे बड़े प्‍लांट से यह सिलसिला बदल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.