• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Vivo V25 लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट, जानें फीचर्स

8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Vivo V25 लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट, जानें फीचर्स

गीकबेंच पर इस कथित लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने देखा था। इससे पता चलता है कि वीवो V25 स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ Android 12 पर चल सकता है।

8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Vivo V25 लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट, जानें फीचर्स

इस हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 700 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,997 पॉइंट भी हासिल किए हैं।

ख़ास बातें
  • वीवो वी-सीरीज का नया फोन जल्द ही मार्केट्स में उतर सकता है
  • गीकबेंच लिस्टिंग में प्रोसेसर का कोडनेम MT6877V है
  • फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
वीवो वी25 (Vivo V25) स्‍मार्टफोन के लॉन्‍च की ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन वीवो की तरफ से आना बाकी है, उससे पहले ही यह डिवाइस कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर दिखाई दी है। लेटेस्‍ट डेवलपमेंट से पता चला है कि वीवो वी-सीरीज का नया फोन जल्द ही मार्केट्स में उतर सकता है। इस कथित Vivo V25 फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है, जो गीकबेंच लिस्‍ट‍िंग से भी पता चलती है साथ में 8GB रैम के साथ है। लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V25 फोन एंड्रॉयड 12 पर चल सकता है।

गीकबेंच पर इस कथित लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने देखा था। इससे पता चलता है कि वीवो V25 स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ Android 12 पर चल सकता है। इस हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 700 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,997 पॉइंट भी हासिल किए हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में प्रोसेसर का कोडनेम MT6877V है, जो MediaTek डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर से जुड़ा है। लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट फोन में 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर होने का सुझाव देते हैं, जिनकी मैक्सिमम क्‍लॉक स्‍पीड 2.40GHz और 6 कोर में 2.00GHz पर कैप्‍ड है। 

हालांकि Vivo V25 के लॉन्‍च के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में इस डिवाइस की इंडिया लॉन्‍च डेट और प्राइस की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई थी। इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये होने की उम्‍मीद है। फोन को 17 या 18 अगस्त को अनवील किया जा सकता है। इसे 8GB रैम और दो स्टोरेज ऑप्‍शंस- 128GB और 256GB में लाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन को डायमंड ब्लैक और सनराइज गोल्ड शेड्स में पेश किया जाएगा।

Vivo V25 में 6.62 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। यह 44W या 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी को पैक कर सकता है। कहा जाता है कि हैंडसेट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर को सपोर्ट करने के लिए कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2404 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »