50MP कैमरा वाला Redmi Note 11T 5G के लॉन्च होने में बचे हैं महज चंद घंटे, ये होगी कीमत और फीचर्स

डिजाइन और डिस्‍प्‍ले के मामले में Redmi Note 11T 5G चीन में बिक रहे Redmi Note 11 5G की तरह हो सकता है। डिस्‍प्‍ले में पंच होल हो सकता है, जबकि नीचे की तरफ मोटी चिन मिलेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 19:17 IST
ख़ास बातें
  • कल यानी मंगलवार सुबह 11:50 बजे Redmi Note 11T 5G का लॉन्‍च होगा
  • Note 11T में 6.6 इंच का FHD+ LCD पैनल मिल सकता है
  • फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की उम्‍मीद है

बात करें फोन के कैमरों की तो Redmi Note 11T 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Xiaomi का सबब्रैंड Redmi कल यानी मंगलवार सुबह 11:50 बजे Redmi Note 11T 5G को लॉन्‍च करने जा रहा है। इंडिया में यह इस ब्रैंड का दूसरा 5G, नोट सीरीज फोन होगा। इससे पहले इस साल जुलाई में Redmi Note 10T 5G को लॉन्‍च किया गया था। विभिन्‍न रिपोर्टों से पता चला है कि कल लॉन्‍च होने जा रहा Note 11T 5G अक्टूबर में चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 11 5G का रीबैज्ड एडिशन होगा। Redmi Note 11T लॉन्च इवेंट को YouTube से लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा, जिसका लिंक यहां दिया गया है। 

Redmi Note 11T 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स और प्राइसिंग

डिजाइन और डिस्‍प्‍ले के मामले में Redmi Note 11T 5G चीन में बिक रहे Redmi Note 11 5G की तरह हो सकता है। डिस्‍प्‍ले में पंच होल हो सकता है, जबकि नीचे की तरफ मोटी चिन मिलेगी। फोन का बैक पॉलिकार्बोनेट का होने की उम्‍मीद है, जिसमें उपर की तरफ लेफ्ट कॉर्नर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन की मोटाई 8.8mm के आसपास हो सकती है और इसका वजन करीब 195 ग्राम है। Note 11T में 6.6 इंच का FHD+ LCD पैनल मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की उम्‍मीद है। 
 

बात करें फोन के कैमरों की तो Redmi Note 11T 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्‍मीद है, जबकि 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस 119 डिग्री के फील्‍ड ऑफ व्‍यू को कवर करेगा। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापक्सिल का हो सकता है। Redmi Note 11T 5G को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर, LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्‍टोरेज से लैस किया जा सकता है। इसके मुकाबले रियलमी 8s 5G और लावा अग्नि 5G डिवाइसेज हैं, जो डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस हैं। 
Advertisement

Redmi Note 11T 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज के साथ आने की उम्‍मीद है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Note 11T वर्चुअल रैम फीचर के साथ आएगा। यह क्लियर नहीं है कि इस डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है या नहीं। डिवाइस Android 11 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आएगी, जो MIUI 12.5 UI के साथ लोड होगी। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी होगी, जो 33W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रिपोर्ट्स में दावा है कि Redmi Note 11T 5G इंडिया में तीन वैरिएंट 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज में आएगा। अनुमान है कि Note 11T 5G के सबसे टॉप वैरिएंट की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। Note 11T को Xiaomi India की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.