64MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस Realme Q5 और Q5 Pro लॉन्च, कीमत 16,600 से शुरू

Realme Q5 में 6.6 इंच की full-HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने Realme Q5 और Realme Q5 Pro को लॉन्च कर दिया है।
  • Realme Q5 में 6.6 इंच की full-HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Q5 Pro में 6.62 इंच की full-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme ने Realme Q5 और Realme Q5 Pro को लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Realme

Realme ने Realme Q5 और Realme Q5 Pro को चीन में बुधवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की Q-सीरीज पोर्टफोलियो में यह ये एडिशन शामिल किए गए हैं। Snapdragon प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन बेस्ट हैं। Realme Q5 में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है तो Realme Q5 Pro में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करते हैं। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक कब देंगे। आइए इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
 

Realme Q5 और Realme Q5 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Realme Q5 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 16,600 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 18,900 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 21,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन Glacier Chopping Waves, Phantom और Racing Dusk जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 27 अप्रैल से चीन की Realme वेबसाइट पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत की बात की जाए तो Realme Q5 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 21,200 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 23,700 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 26,000 रुपये है। यह स्मार्टफोन Phantom, Snow Drift और Summer Engine जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन भी 27 अप्रैल से चीन की Realme वेबसाइट पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Realme Q5 के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme Q5 में 6.6 इंच की full-HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है।
 

Realme Q5 Pro के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Realme Q5 Pro में 6.62 इंच की full-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Smartphone, Realme Q5, Realme Q5 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.