64MP कैमरा, 4000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Honor X8 फोन लॉन्‍च

फोन को ओशन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा।

64MP कैमरा, 4000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ Honor X8 फोन लॉन्‍च

Photo Credit: Honor

Honor X8 के ग्‍लोबल लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

ख़ास बातें
  • ऑनर रैम टर्बो तकनीक भी इस फोन में दी गई है
  • यह फ्री स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को बढ़ाती है
  • 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 3 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है
विज्ञापन
Honor का नया स्‍मार्टफोन ‘Honor X8' लॉन्‍च हो गया है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Honor X8 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 6GB RAM है। ऑनर रैम टर्बो तकनीक भी इस फोन में दी गई है, जो फ्री स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को बढ़ाती है। कुछ और खूबियों की बात करें, तो Honor X8 में 7.45mm की थिन बॉडी और 22.5W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में यह स्‍मार्टफोन तीन घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 
 

Honor X8 की उपलब्‍धता 

Honor X8 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह डिवाइस 17 मार्च से UAE के मार्केट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। फोन को ओशन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। Honor X8 के ग्‍लोबल लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 

Honor X8 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला ‘Honor X8' स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड मैजिक UI 4.2 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.9:9 है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। एड्रेनो 610 जीपीयू से लैस यह डिवाइस 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ पेश की गई है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f /1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। एक डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो शूटर भी दिए गए हैं। 

Honor X8 में f/2.45 लेंस के साथ 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

इस फोन में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 4G LTE, Wi-Fi 802.11एसी, ब्लूटूथ V5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। इसके अलावा, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का सपोर्ट है। 

Honor X8 में 4,000mAh की बैटरी है, जो 22.5W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 177 ग्राम है। यह डिवाइस अगले कुछ दिनों में संयुक्‍त अरब अमीरात यानी UAE के मार्केट्स में प्री-ऑर्डर की जा सकेगी। कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसके मिड रेंज में आने की उम्‍मीद की जानी चाहिए।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2388 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »