64GB स्टोरेज, 7MP सेल्फी कैमरा वाले iPhone SE (2020) को आधी से कम कीमत में खरीदें!

Apple अपने आने वाले इवेंट में कई प्रोडक्ट्स के साथ iPhone SE 3 को भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 6 मार्च 2022 12:17 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE (2020) में 4.7 इंच की रेटिना एचडी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • यह 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है।
iPhone SE (2020) को अब डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। अगर आप Apple के एक किफायती फोन का अनुभव लेना चाहते हैं तो iPhone SE (2020) 64GB स्टोरेज वेरिएंट केवल 15,498 रुपये में उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन पर वर्तमान में कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिनके बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। 8 मार्च को Apple का पब्लिक इवेंट होने जा रहा है जिसमें कंपनी iPhone SE 3 को पेश करती है। iPhone SE (2020) पर ये डिस्काउंट इस इवेंट ठीक पहले जारी किया गया है। इसके अलावा इवेंट में और भी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। 
 

iPhone SE (2020) price, offers

iPhone SE (2020) 64GB मॉडल का ओरिजनल प्राइस फ्लिपकार्ट पर 30,298 रुपये है लेकिन, अभी आप इस फोन को 15,498 रुपये में अपना बना सकते हैं। अपने पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज में आप आईफोन एसई 2020 पर 14,800 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आपके फोन की पूरी वैल्यू आपको मिल जाती है आईफोन एसई 2020 का इफेक्टिव प्राइस 15,498 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा फोन पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 5% का कैशबैक भी मिल रहा है। Paytm वॉलेट से पेमेंट करने पर 50 रुपये का फ्लैट कैशबैक भी लागू है। 
 

iPhone SE (2020) specifications

iPhone SE (2020) में 4.7 इंच की रेटिना एचडी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 750x1,334 पिक्सल है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलती है। साथ ही यह 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में एप्पल की A13 Bionic चिप दी गई है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह IP67 डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। एप्पल के इस अफॉर्डेबल फोन को ब्लैक, व्हाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में खरीदा जा सकता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, Apple अपने आने वाले इवेंट में कई प्रोडक्ट्स के साथ iPhone SE 3 को भी लॉन्च कर सकती है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा जिसे 8 मार्च के लिए शेड्यूल किया गया है। 2022 के लिए कंपनी का यह पहला पब्लिक इवेंट होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.