OnePlus Nord 2T में होगा 32MP सेल्फी, 50MP बैक कैमरा, लॉन्च से पहले कीमत, फीचर्स लीक

OnePlus Nord 2T की कीमत 399 यूरो यानी कि 32,549 रुपये होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Nord CE 2 Lite को 299 यूरो यानी कि 24,383 रुपये की कीमत के साथ नॉर्ड 2T के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord 2T में होगा 32MP सेल्फी, 50MP बैक कैमरा, लॉन्च से पहले कीमत, फीचर्स लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 2T

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 2T में 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेल्फी कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus Nord 2T में Dimensity 1300 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus यूरोप और भारत में OnePlus Nord 2T को 19 मई को ऑफिशियल लॉन्च करने के लिए तैयार है। Winfuture.de की एक नई रिपोर्ट में OnePlus Nord 2T के स्पेसिफिकेशन, फोटो और कीमत का खुलासा किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

OnePlus Nord 2T के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन Full HD+ है और रिफ्रेश रेट 90Hz है और गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन मिलता है। इस डिस्प्ले में 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेल्फी कैमरा के साथ पंच होल मिलेगा।

रियर कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रावाइड लैंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल Android 12 OS पर बेस्ड OxygenOS 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 1300 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB या 12GB RAM के साथ 128GB या 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी दिया जा सकता है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में सेफ्टी के लिए इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
 

OnePlus Nord 2T की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो यूरोप में OnePlus Nord 2T की कीमत 399 यूरो यानी कि 32,549 रुपये होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Nord CE 2 Lite को 299 यूरो यानी कि 24,383 रुपये की कीमत के साथ नॉर्ड 2T के साथ पेश किया जाएगा। यूरोप में होने वाले लॉन्च इवेंट में Nord Buds TWS ईयरबड्स भी पेश किया जाएगा, जिन्हें हाल ही में भारत में पेश किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • कमियां
  • No macro camera
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  3. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  4. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  9. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  10. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »