50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Oppo A58 5G लॉन्च, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Oppo A58 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Oppo A58 5G लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A58 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A58 5G को लॉन्च कर दिया है।
  • Oppo A58 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,000 रुपये है।
  • Oppo A58 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A58 5G को लॉन्च कर दिया है। मिड रेंज में आने वाले स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। इसमें ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
 

Oppo A58 5G की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो Oppo A58 5G प्री बुकिंग के लिए चीन में ओप्पो के चीनी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1.699 यानी कि 19,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Breeze Purple, Star Black और Tranquil Sea Blue कलर्स में उपलब्ध है। Oppo ने यह कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए 10, नवंबर  से उपलब्ध होगा। हालांकि ग्लोबल मार्केट में इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Oppo A58 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Oppo A58 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Dimensity 700 GPU पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन के लिए इसकी लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 75.04mm, मोटाई 7.99mm और वजन 188 ग्राम है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC को फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, ब्लूटूथ v5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिटं सेंसर दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »