5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन!

Samsung Galaxy A04s की घोषणा होने में अभी भी कुछ समय लग सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही मिल चुकी है।

विज्ञापन
Richa Sharma, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04s में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी।
  • सैमसंग गैलेक्सी A04s में 5000mAh की बैटरी आ सकती है
  • Samsung Galaxy A04s एक किफायती स्मार्टफोन होगा

Samsung Galaxy A04s एक किफायती स्मार्टफोन होगा।

Photo Credit: Giznext/OnLeaks

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04s पर काम कर रही है। Samsung Galaxy A03s का नया मॉडल होगा। Samsung Galaxy A04s की घोषणा होने में अभी भी कुछ समय लग सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही मिल चुकी है, क्योंकि टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफर, उर्फ ​​ओनलीक्स द्वारा स्मार्टफोन के कुछ सीएडी रेंडर ऑनलाइन लीक किए गए हैं। आइए जानते हैं कि यह आगामी स्मार्टफोन कैसा है और इसके स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे।
 

Samsung Galaxy A04s के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A04s एक किफायती स्मार्टफोन होगा तो इसमें ज्यादा फीचर्स की उम्मीद नहीं की जा सकती है। लीक से साफ होता है कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका साइज लगभग 6.5 इंच होगा। वहीं इसके टॉप में V-शेप्ड नॉच होगा। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन पैनल के साथ आएगी। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.5mm चौड़ाई 76.5mm और मोटाई 9.18mm है।

प्रोसेसर की बात करें तो अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि Samsung के इस फोन में MediaTek, Qualcomm या Unisoc सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। बैटरी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मगर अपने पुराने मॉडल सैमसंग गैलेक्सी A03s के जैसे नए सैमसंग गैलेक्सी A04s में 5000mAh की बैटरी आ सकती है जो कि 15W चार्जिंग प्रदान करती है।
Advertisement

लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, स्मार्टफोन के दाईं ओर साइड में वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए कंट्रोल बटन हैं। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन्स जैसे राइट-साइड पैनल पर पावर बटन भी दिया गया है और इसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। रेंडर्स के अनुसार, रियर पैनल में एक वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, जिसके डिटेल्स अभी आना बाकी है। लीक हुए रेंडर में नीचे की ओर 3.5mm का हेडफोन जैक, चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल भी दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन के बाईं ओर एक सिम + माइक्रोएसडी स्लॉट है।
 

Samsung Galaxy A03s स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Samsung Galaxy A03s में 6.50 इंच की फुल HD+LCD डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर काम करता है। कैमरा सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्टफन में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.