5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Redmi 11 Prime 5G फोन 6 सितंबर को होगा लॉन्च!

एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 11 Prime 5G, IMEI डाटाबेस पर मॉडल नंबर 1219I के साथ नजर आया था, जिसका कोडनेम लाइट था। स्मार्टफोन कथित तौर पर पोको M4 5G का रीब्रांडेड वर्जन है

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Redmi 11 Prime 5G फोन 6 सितंबर को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Redmi

ख़ास बातें
  • Redmi 11 Prime 5G को भारत में 6 सितंबर को पेश किया जाएगा।
  • Redmi 11 Prime 5G, IMEI डाटाबेस पर मॉडल नंबर 1219I के साथ नजर आया था।
  • Redmi 11 Prime 5G भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Redmi 11 Prime 5G  भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसकी जानकारी कंपनी ने मंगलवार को दी है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले बनाई गई एक माइक्रोसाइट में इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इसमें  MediaTek Dimensity 700 SoC, 5000mAh की बैटरी मिलेगी। Redmi द्वारा माइक्रोसाइट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, ड्यूल सिम 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इस स्मार्टफोन इससे पहले IMEI डेटाबेस पर नजर आया था।

मंगलवार को Redmi ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया है कि Redmi 11 Prime 5G को भारत में 6 सितंबर को पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के लिए एक माइक्रोसाइट कंपनी की वेबसाइट पर तैयार है, जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। Redmi 11 Prime 5G में MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस होगा। सेल्फी कैमरा के लिए फोन डिस्प्ले पर एक टियरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा। यह ड्यूल सिम 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा होगा। रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल टेक्सचर्ड रियर पैनल फैला हुआ नजर आता है।

राइट स्पाइन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर होंगे। Redmi द्वारा माइक्रोसाइट पर शेयर की गई फोटो के मुताबिक, फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक भारत में Redmi 11 Prime 5G के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 11 Prime 5G, IMEI डाटाबेस पर मॉडल नंबर 1219I के साथ नजर आया था, जिसका कोडनेम लाइट था। स्मार्टफोन कथित तौर पर पोको M4 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे Redmi Note 11E का रीब्रांडेड वर्जन कहा जाता है। स्मार्टफोन हाल ही में Xiaomi सिक्योरिटी अपडेट शेड्यूल लिस्ट में भी नजर आया था। आपको बता दें कि Redmi Note 11E को मार्च में 6.58 इंच की फुल-एचडी + डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। यह एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Mali-G57 MC2 GPU से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »