108MP कैमरा वाले Redmi Note 11 रेंज की बंपर सेल, 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा फोन की हुई बिक्री

Redmi Note 11 सीरीज़ को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, पहली सेल के दौरान इस सीरीज़ के प्रति ग्राहकों का जबरदस्त आकर्षक देखने को मिला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 नवंबर 2021 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ में मौजूद है तीन मॉडल्स
  • सीरीज़ की पहली सेल आज 1 नवंबर को शुरू हुई
  • Redmi Note 11 Pro Plus है सीरीज़ का सबसे महंगा फोन
Redmi Note 11 सीरीज़ को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, पहली सेल के दौरान इस सीरीज़ के प्रति ग्राहकों का जबरदस्त आकर्षक देखने को मिला है। दरअसल, खुद कंपनी ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि सेल शुरू होने के 1 घंटे के अंदर-अंदर कंपनी ने रेडमी नोट 11 लाइनअप के 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर डाली है। आपको बता दें, रेडमी नोट 11 लाइनअप में तीन फोन शामिल हैं, वो हैं- Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro। तीनों ही फोन में कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले और पिछले की ओर कई कैमरे दिए हैं।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से जानकारी दी है कि Redmi Note 11 सीरीज़ स्मार्टफोन की पहली सेल के दौरान 1 घंटे के अंदर 5 लाख से भी ज्यादा स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि 1 मिनट 45 सेकेंड्स में उन्होंने 2 बिलियन युआन की कमाई की। वहीं, 52 मिनट 11 सेकेंड में यह कमाई डबल होकर 4 बिलियन युआन हो गई।
 

Redmi Note 11 5G specifications

रेडमी नोट 11 फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल की बैटरी दी गई है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन IP53 रेटेड है।
 

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ specifications

रेडमी नोट 11 प्रोरेडमी नोट 11 प्रो प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। हालांकि, रेडमी नोट 11 प्रो प्लस में आपको 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 11 प्रो फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी दी गई है, जो कि 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दोनों ही फोन में फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैम्पलिंग रेट और होल-पंच डिज़ाइन मौजूद है। रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 प्रो व रेडमी नोट 11 प्रो प्लस दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का कैमरा dual ISO और f/1.89 के साथ स्थित है। इसके अलावा, दोनों ही फोन में dual symmetrical जेबीएल-ट्यून स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल हैं। फोन IP53 रेटेड हैं और VC liquid कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.