• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाले Redmi Note 11 रेंज की बंपर सेल, 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा फोन की हुई बिक्री

108MP कैमरा वाले Redmi Note 11 रेंज की बंपर सेल, 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा फोन की हुई बिक्री

Redmi Note 11 सीरीज़ को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, पहली सेल के दौरान इस सीरीज़ के प्रति ग्राहकों का जबरदस्त आकर्षक देखने को मिला है।

108MP कैमरा वाले Redmi Note 11 रेंज की बंपर सेल, 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा फोन की हुई बिक्री
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ में मौजूद है तीन मॉडल्स
  • सीरीज़ की पहली सेल आज 1 नवंबर को शुरू हुई
  • Redmi Note 11 Pro Plus है सीरीज़ का सबसे महंगा फोन
विज्ञापन
Redmi Note 11 सीरीज़ को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, पहली सेल के दौरान इस सीरीज़ के प्रति ग्राहकों का जबरदस्त आकर्षक देखने को मिला है। दरअसल, खुद कंपनी ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि सेल शुरू होने के 1 घंटे के अंदर-अंदर कंपनी ने रेडमी नोट 11 लाइनअप के 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर डाली है। आपको बता दें, रेडमी नोट 11 लाइनअप में तीन फोन शामिल हैं, वो हैं- Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro। तीनों ही फोन में कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले और पिछले की ओर कई कैमरे दिए हैं।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से जानकारी दी है कि Redmi Note 11 सीरीज़ स्मार्टफोन की पहली सेल के दौरान 1 घंटे के अंदर 5 लाख से भी ज्यादा स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि 1 मिनट 45 सेकेंड्स में उन्होंने 2 बिलियन युआन की कमाई की। वहीं, 52 मिनट 11 सेकेंड में यह कमाई डबल होकर 4 बिलियन युआन हो गई।
 

Redmi Note 11 5G specifications

रेडमी नोट 11 फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल की बैटरी दी गई है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन IP53 रेटेड है।
 

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ specifications

रेडमी नोट 11 प्रो व रेडमी नोट 11 प्रो प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। हालांकि, रेडमी नोट 11 प्रो प्लस में आपको 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 11 प्रो फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी दी गई है, जो कि 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दोनों ही फोन में फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैम्पलिंग रेट और होल-पंच डिज़ाइन मौजूद है। रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 प्रो व रेडमी नोट 11 प्रो प्लस दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का कैमरा dual ISO और f/1.89 के साथ स्थित है। इसके अलावा, दोनों ही फोन में dual symmetrical जेबीएल-ट्यून स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल हैं। फोन IP53 रेटेड हैं और VC liquid कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »