5 काम जो एंड्रॉयड फोन कर सकता है, iPhone नहीं

आज बात उन फीचर की, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिल जाएंगे, लेकिन अब तक इनका इनका इस्तेमाल ऐप्पल आईफोन में संभव नहीं है:

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल आईफोन में नहीं हैं ये फीचर, मिलेंगे सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन में
  • कुछ फीचर हैं कॉमन लेकिन कुछ फीचर सिर्फ मिलेंगे एंड्रॉयड में भी
  • हम 5 प्रमुख फीचर के बारे में बता रहे हैं जो नहीं मिलेंगे एक-दूसरे में
iOS और Android की डिबेट में दोनों के समर्थकों और प्रशंसकों की अपनी-अपनी राय है। दोनों के लिए ही बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम होने का दावा किया जाता रहा है। ऐप्पल के आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के कई ऐसे फीचर हैं, जो एक-दूसरे में पाए जाते हैं। वहीं, दोनों में कुछ ऐसे फीचर हैं जो या तो एंड्रॉयड में आपको मिलेंगे या फिर आईओएस में।

आज बात उन फीचर की, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिल जाएंगे, लेकिन अब तक इनका इनका इस्तेमाल ऐप्पल आईफोन में संभव नहीं है:
 

Split-screen

स्प्लिट स्क्रीन ऐसा फीचर है, जिसमें यूज़र को दो ऐप एक साथ विभाजित स्क्रीन में इस्तेमाल करने का मौका मिल जाता है। यह फीचर एंड्रॉयड 7.0 नूगा व उससे ऊपर के वर्ज़न वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में दस्तक दे चुका है। वहीं, ऐप्पल ने आईओएस11 के साथ भी यह फीचर सिर्फ आईपैड में दिया है। यह आईफोन से अब भी नदारद है।  
 
 

Smart Text selection

स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन दूसरा ऐसा फीचर है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन में दस्तक दे चुका है। लेकिन आईफोन में इसकी कमी खलती है। इस फीचर के ज़रिए डिटेल में दिए गए टेक्स्ट में से ई-मेल, पता, फोन नंबर अपने आप सिलेक्ट हो जाता है। ऐसे में यूज़र को आसानी होती है। इस पर लंबा टैप कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर आईफोन यूज़र की पहुंच से दूर है।
 
 

Record phone calls

कुछ कस्टमाइज्ड यूआई से लैस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में तो डायलपैड में ही कॉल रिकॉर्ड का विकल्प आने लगा है। वहीं, स्टॉक एंड्रॉयड यूजर को थर्ड पार्टी के सहारे यह सेवा मिल जाती है। आईफोन यूज़र की पहुंच से यह फीचर दूर है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन के यूज़र की इस फीचर का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

Choose default apps

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़र को डिफॉल्ट ऐप चुनने का विकल्प देता है। उदाहरण के लिए अगर आप चाहते हैं कि क्रोम के बजाय आपके लिंक ओपरा में खुलें, तो आप इसे सेट कर सकते हैं। आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो आसानी से ऐप सेटिंग में जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 

Set data limit alerts

किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूज़र के पास अपने फोन के डेटा को नियंत्रित करने का विकल्प होता है। आप डेटा सेविंग मोड को ऑन कर सकते हैं। डेटा की खपत के मामले में यह विकल्प कारगर साबित हो सकता है। आईफोन यूज़र के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। आज के दौर में डेटा की बचत बेहद ज़रूरी हो गई है, ऐसे में एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले इस फीचर का लाभ बखूबी उठा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: android, ios, android smartphone, apple, apple iphone, iphone features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.