48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसी खूबियों के साथ Realme 9 5G और Realme 9 5G SE लॉन्‍च, जानें कीमत

स्मार्ट 5G पावर सेविंग फीचर्स के साथ ये फोन आसानी से 4G और 5G के बीच स्विच करते हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के दाम 14,999 रुपये हैं
  • इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है
  • Realme 9 5G SE के 6GB रैम + 128GB मॉडल के दाम 19,999 रुपये हैं

इंटरनल स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके ये फोन रैम को 11जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं।

Photo Credit: Realme

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्‍च कर दिए गए। ये स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरों से लैस हैं और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। Realme 9 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 810 5G प्रोसेसर है, जबकि Realme 9 5G SE में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर है। Realme के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। स्मार्ट 5G पावर सेविंग फीचर्स के साथ ये फोन आसानी से 4G और 5G के बीच स्विच करते हैं।
 

Realme 9 5G, Realme 9 5G SE के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

इंडिया में Realme 9 5G की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। ICICI बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्‍शन पर कंपनी 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। यह स्मार्टफोन Meteor Black और Stargaze White कलर ऑप्शन में आएगा। बिक्री 14 मार्च से Flipkart, Realme.com और रिटेल स्टोर्स पर होगी।
Advertisement

वहीं, Realme 9 5G SE की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 19,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। ICICI बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्‍शन पर कंपनी 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। यह फोन Azure Glow और Starry Glow कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा और फ्लिपकार्ट, Realme.com व रिटेल स्‍टोर्स के जरिए 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme 9 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ Realme 9 5G स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Realme 9 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर की ताकत है, जिसे 6GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल यह फोन रैम को 11जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकता है। 
Advertisement

यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f/2.4 अपर्चर लेंस वाला मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में 16मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Realme 9 5G में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS का सपोर्ट है। फोन में  साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 5000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह फोन 18W क्विक चार्ज को सपोर्ट करता है। इसका वजन लगभग 188 ग्राम है।
Advertisement
 

Realme 9 5G SE के स्‍पेसिफि‍केशंस 

यह स्‍मार्टफोन भी डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाले Android 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। फोन में 6.6 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन भी अपने स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 13GB तक बढ़ा सकता है।

Realme 9 5G SE में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। साथ में मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f / 2.4 अपर्चर लेंस वाला मैक्रो कैमरा है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फोन में दिया गया है। 
Advertisement

यह फोन 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। इसमें भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और 5000mAh बैटरी को चार्ज करने के लिए 30W क्विक चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। इस फोन का वजन लगभग 199 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready
  • Good performance
  • 90Hz refresh rate display
  • Decent battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide-angle camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.