4230mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Oppo A16e स्मार्टफोन लॉन्च

फोन को एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • इसके 3GB + 32GB वेरिएंट के दाम 9,990 रुपये हो सकते हैं
  • 4GB + 64GB मॉडल के दाम 11,990 रुपये तय किए जा सकते हैं
  • फोन की बिक्री को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है

फोन में 6.52 इंच का HD+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले है

Photo Credit: Oppo India

बिना क‍िसी सुगबुगाहट के Oppo A16e स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। किफायती मॉडल के रूप में लॉन्‍च हुआ ओपो का यह नया स्‍मार्टफोन पिछले साल आए Oppo A16 का डाउन वेरिएंट है। यह स्‍मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। Oppo A16e को तीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। फोन में 4GB तक रैम, 20:9 एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो वाला डिस्प्ले और IPX4 रेटिंग जैसी खूबियां हैं। IPX4 रेटिंग का मतलब है कि फोन पानी की छीटों से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। फोन को एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा भी कंपनी ने किया है। 

Oppo India की वेबसाइट ने Oppo A16e को स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट किया है। यह फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज और 4GB + 64GB कॉन्फि‍गरेशन में आता है। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Oppo A16e के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

MySmartPrice ने टिप्‍सटर मुकुल शर्मा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंडिया में Oppo A16e की कीमत 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 9,990 रुपये तय की गई है। 4GB + 64GB मॉडल के दाम 11,990 रुपये हैं। Gadgets 360 ने Oppo A16e की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क किया है। फ‍िलहाल उनके जवाब का इंतजार है। 

बात करें Oppo A16 की, तो इसे पिछले साल सितंबर में इंडिया में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,990 रुपये है। 
Advertisement
 

Oppo A16e के स्‍पे‍सिफ‍िकेशंस 

ओपो इंडिया की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्‍स के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Oppo A16e स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिस पर ColorOS 11.1 की लेयर है। फोन में 6.52 इंच का HD+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 20:9 है। फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्‍शन है और इसकी पीक ब्राइटनैस 480 निट्स है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर से लैस है और 4GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट है। फोन में बैक साइड में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्‍फी के लिए 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में दिया गया है।  

Oppo A16e में 64GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। Oppo A16e में 4,230mAh की बैटरी है। इसका वजन 175 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.