5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A16 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A16 की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,300 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह फोन क्रिस्टम ब्लैक, पर्ल ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर मिलता है।

5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A16 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

यह फोन क्रिस्टम ब्लैक, पर्ल ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo A16 में मौजूद है नॉच डिस्प्ले
  • ओप्पो ए16 फोन सिंगल स्टोरेज में आता है
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Oppo A16 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Oppo A15 स्मार्टफोन का सक्सेसर है। इस फोन के तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि निचले हिस्से पर स्थित बेजल थोड़ा मोटा है। सेल्फी कैमरा के लिए इसमें नॉच दिया गया है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। ओप्पो ए16 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन और सिंगल-रैम स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ लैस है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय मोड मौजूद है।
 

Oppo A16 price

Oppo A16 की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,300 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह फोन क्रिस्टम ब्लैक, पर्ल ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर मिलते हैं। इस फोन की सेल इंडोनेशिया में शुरू कर दी गई है, लेकिन फिलहाल Oppo ने इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है।
 

Oppo A16 specifications

ओप्पो ए16 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट, 60Hz टच सैम्पलिंग रेट, 269ppi पिक्सल डेंसिटी और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है और इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,500:1 है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ IMG GE8320 GPU, 3 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है।। फोन की बैटरी 5,000mAh की है। फोन का डायमेंशन 163.8x75.6x8.4mm और वज़न 190 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A16, Oppo A16 Price, Oppo A16 Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »