4 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

4 जून 2019 (4 June 2019) टेक की दुनिया के लिए कई मायनों में अहम होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जून 2019 07:32 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7 की पहली सेल आज
  • शाओमी के ब्लैक शार्क 2 गेमिंग फोन की बिक्री भी होगी शुरू
  • सैमसंग अपने प्रीमियम टेलीविज़न से उठाएगी पर्दा
Today Tech News: 4 जून 2019 (4 June 2019) टेक की दुनिया के लिए कई मायनों में अहम होगा। स्मार्टफोन के दीवानों की नज़र OnePlus 7 और Xiaomi Black Shark 2 पर होगी। दोनों ही हैंडसेट पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 4 जून को ही टाटा स्काई अपने एक प्रोडक्ट से पर्दा उठाएगी। इसके साथ Samsung द्वारा नए प्रीमियम टेलीविज़न पेश किए जाने की खबर है। अब टेक्नोलॉजी सिर्फ स्मार्टफोन या चुनिंदा घरेलू मार्केट पर सीमित नहीं रहा है। इसका बेहतरीन उदाहरण MG ब्रांड हेक्टर कार में देखने को मिल सकता है। 4 June 2019 को भारतीय मार्केट में MG Hector कार की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपने नए प्रीमियम टेलीविज़न मार्केट में उतारेगी।

आइए एक नज़र उन टेक न्यूज़ पर डालते हैं जिनपर हर किसी की नज़र होगी।
Advertisement
 

OnePlus 7 की पहली सेल

चीनी कंपनी Oneplus ने बीते महीने ही वनप्लस 7 हैंडसेट को लॉन्च किया था। OnePlus 7 के साथ OnePlus 7 Pro को भी मार्केट में उतारा गया था। 4 जून 2019 को OnePlus 7 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और वनप्लस ब्रांड के इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक साइट OnePlus.in और Amazon से खरीदा जा सकेगा।

भारतीय मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Black Shark 2 की पहली सेल

गेमिंग की बढ़ती दीवानगी को भुनाने के लिए Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को उतारा था। इस फोन को खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए 4 June 2019 का दिन बेहद ही अहम है। क्योंकि इस दिन हैंडसेट की सेल शुरू होगी।

शाओमी ब्लैक शार्क 2 की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में मिलेगा। फोन शैडो ब्लैक और फ्रॉज़ेन सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। Black Shark 2 की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट पर 4 जून से शुरू होगी।
Advertisement
 

Tata Sky Binge से उठेगा पर्दा

नामी डीटीएच कंपनी Tata Sky 4 जून 2019 को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में टाटा स्काई बिंज प्लेटफॉर्म से पर्दा उठेगा। बताया गया है कि यहां यूज़र्स अपना पसंदीदा कंटेंट देख पाएंगे। फिलहाल, 04 June 2019 के इस इवेंट का मीडिया इनवाइट ही आया है। अभी इवेंट का विस्तृत ब्योरा नहीं मिल पाया है।

और भी बहुत कुछ...
सैमसंग एक प्रीमियम टेलीविज़न इवेंट आयोजित करने वाली है। एमजी हेक्टर की बुकिंग भारत में शुरू हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4 June 2019, Technology, Tech World, Tech News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.