4 इंच डिस्प्ले वाले 'बजट' आईफोन का वीडियो लीक, डिजाइन का पता चला

4 इंच डिस्प्ले वाले 'बजट' आईफोन का वीडियो लीक, डिजाइन का पता चला
विज्ञापन
ऐप्पल का 4 इंच का आईफोन मॉडल, जो पिछले कई महीनों से कयासों और दावों के कारण सुर्खियों का हिस्सा रहा है, की झलक एक बार फिर देखने को मिली है। इस बार हैंडसेट का एक वीडियो लीक हुआ है। इस मॉडल को अबतक आईफोन 6सी, आईफोन 7सी और आईफोन 5ई का नाम दिया जा चुका है।

MicGadget वेबसाइट द्वारा जारी किए गए 40 सेकेंड के इस वीडियो में हैंडसेट को चारो तरफ से दिखाया गया है। हैंडसेट दिखने में आईफोन 6 और उसके बाद के वर्ज़न जैसा ही है। इसमें होम बटन पर टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैकपैनल पर ऐप्पल के परिचित लोगो के साथ रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। अभी तक लॉन्च नहीं किए आईफोन 6सी के डिस्प्ले साइज के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। दरअसल, वीडियो में इस हैंडसेट की तुलना आईफोन के अन्य मॉडल से नहीं की गई है।
गौर करने वाली बात है कि वीडियो में दिखने वाले हैंडसेट का डिजाइन इस महीने की शुरुआत में आई आईफोन 6सी की तस्वीरों से मेल खाता है।

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि ऐप्पल अपने आईफोन 6सी स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में लॉन्च करेगी। इसकी पुष्टि चीन की एक टेलीकॉम कंपनी के रोडमैप से भी हुई।

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 4 इंच वाला यह आईफोन 1642 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। अगर यही सही है तो हम इस विभाग में 4 इंच वाले आईफोन 5सी की तुलना में सुधार देखेंगे। अन्य फ़ीचर में ए9 प्रोसेसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, टच आईडी और 2 जीबी के रैम शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »