17 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

17 जून 2019 (17 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। आज यानी 17 June 2019 को Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है।

17 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

17 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

ख़ास बातें
  • नूबिया रेड मैजिक 3 की होने वाली है भारत में एंट्री
  • शाओमी के ब्लैक शार्क 2 गेमिंग फोन से है भिड़ंत
  • इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो में हीलियो पी22 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
विज्ञापन
Today Tech News: 17 जून 2019 (17 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। आज यानी 17 June 2019 को Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है। Infinix Hot 7 Pro को इस माह के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और आज 17 June 2019 से इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Nubia Red Magic 3

नूबिया रेड मैजिक 3 स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल माह में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। गेमिंग के दीवानों के लिए बना यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। Red Magic 3 गेमिंग फोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है और आज यानी 17 June 2019 को Nubia Red Magic 3 स्मार्टफोन को चीन के बाद भारत में लॉन्च किया जाना है।

Red Magic 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इस फोन में 6.65 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 

Infinix Hot 7 Pro

ट्रांसियन होल्डिंग्स के Infinix ब्रांड ने इस माह के शुरुआत में भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro को लॉन्च किया था। Infinix Hot 7 Pro की बिक्री आज यानी 17 जून 2019 से शुरू होगी और स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक इस हैंडसेट को 17-21 जून तक 1,000 रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे। ऑफर के दौरान हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये होगी। फोन मिडनाइट ब्लैक और एक्वा ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

अहम खासियतों की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, दो रियर कैमरे, दो फ्रंट कैमरे और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कागज़ी तौर पर बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस Infinix Hot 7 Pro की कीमत 9,999 रुपये है। मार्केट में इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो की भिड़ंत Redmi Note 7 और Realme 2 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »