नूबिया ज़ेड17 मिनी, एन1 लाइट, एम2 लाइट, एन2 और एम2 पर मिलेगी छूट

जेड़टीई के सब-ब्रांड नूबिया ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट देने की घोषणा की है। नूबिया ने अमेज़न पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली सेल के दौरान नूबिया एन1 लाइट ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 लाइट गोल्ड, नूबिया ज़े17मिनी ब्लैक गोल्ड, नूबिया एन2 ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 ब्लैक गोल्ड और नूबिया ज़ेड17 मिनी ऑरोरा ब्लू स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

नूबिया ज़ेड17 मिनी, एन1 लाइट, एम2 लाइट, एन2 और एम2 पर मिलेगी छूट
ख़ास बातें
  • नूबिया ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट देने की घोषणा की है
  • नूबिया एम2 2,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में मिलेगा
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच चलेगी
विज्ञापन
जेड़टीई के सब-ब्रांड नूबिया ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट देने की घोषणा की है। नूबिया ने अमेज़न पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली सेल के दौरान नूबिया एन1 लाइट ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 लाइट गोल्ड, नूबिया ज़े17मिनी ब्लैक गोल्ड, नूबिया एन2 ब्लैक गोल्ड, नूबिया एम2 ब्लैक गोल्ड और नूबिया ज़ेड17 मिनी ऑरोरा ब्लू स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच अमेज़न इंडिया पर चलेगी। बता दें कि अमेज़न प्राइम मेंबर को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी दोपहर 12 बजे से डील मिलेंगी।

सबसे पहले बात नूबिया ज़ेड17 मिनी ऑरोरा ब्लू की जो अमेज़न सेल में 2,000 रुपये की छूट के साथ मिलेगा। 6 जीबी रैम वाला यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट को कंपनी पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। जबकि इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये छूट के साथ अमेज़न इंडिया पर 13,999 रुपये में मिलेगा। नूबिया ज़ेड17 मिनी की अहम ख़ासियत है इसके रियर पर दिए गए 13 मेगापिक्सल के दो कैमरे।

अमेज़न इंडिया पर सेल में नूबिया एम2 2,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में मिलेगा। जबकि आमतौर पर यह फोन 17,999 रुपये में मिलता है। इस फोन में भी दो रियर कैमरे व 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

नूबिया एन2 और नूबिया एम2 लाइट स्मार्टफोन पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। ये फोन अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में क्रमशः 11,999 रुपये व 8,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। नूबिया एन2 की ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी। वहीं नूबिया एम2 लाइट की ख़ूबियों में से एक है इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »